UPSC CSE 2026: सिविल सेवा परीक्षा के तीन नए केंद्रों का विकल्प 23,000 से अधिक उम्मीदवारों ने चुना - यूपीएससी
Press Trust of India | May 21, 2026 | 06:40 PM IST | 1 min read
UPSC CSE Prelims 2026: आयोग ने बताया कि भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ में नए केंद्र बनाए जाने के बाद सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या 80 से बढ़कर 83 हो गई है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 21 मई को कहा कि परीक्षा केंद्रों पर भीड़भाड़ को कम करने के उद्देश्य से बनाये गए तीन नए परीक्षा केंद्रों का विकल्प 23,000 से अधिक सिविल सेवा उम्मीदवारों ने चुना है। यूपीएससी सीएसई 2026 प्रीलिम्स परीक्षा 24 मई को ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
आयोग ने बताया कि भुवनेश्वर, कानपुर और मेरठ में नए केंद्र बनाए जाने के बाद सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा के लिए कुल परीक्षा केंद्रों की संख्या 80 से बढ़कर 83 हो गई है।
यूपीएससी ने एक बयान में कहा, “लगभग 23,000 अभ्यर्थियों ने इन नए केंद्रों के लिए आवेदन किया है, जिससे सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 के लिए आस-पास के केंद्रों पर अभ्यर्थियों की संख्या में कमी आई है।” बता दें, पहली बार आयोग सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2026 के तुरंत बाद प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी करेगा।
भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय विदेश सेवा (IFS) और भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अन्य केंद्रीय सेवाओं में भर्ती के लिए यूपीएससी द्वारा हर साल तीन चरणों - प्रारंभिक, मुख्य और व्यक्तित्व परीक्षण - में सिविल सेवा परीक्षा आयोजित की जाती है। इस वर्ष की सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा रविवार को होने वाली है।
आयोग ने बताया कि प्रारंभिक परीक्षा के लिए कुल 8,19,372 आवेदन प्राप्त हुए हैं। यूपीएससी के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया को अभ्यर्थियों के लिए अधिक सुविधाजनक और सुलभ बनाना है।
अजय कुमार ने कहा कि, “तीन नए केंद्र जोड़ने का मकसद भीड़भाड़ को कम करना और अभ्यर्थियों को बेहतर सुविधा देना है।” उन्होंने बताया कि आयोग ने दिव्यांग अभ्यर्थियों को उनकी पसंद के परीक्षा केंद्र मिलना भी सुनिश्चित किया है।
अगली खबर
]JEE Advanced 2026 Response Sheet: जेईई एडवांस्ड रिस्पॉन्स शीट jeeadv.ac.in पर जारी, 25 मई को आएगी आंसर-की
परीक्षा में शामिल हुए सभी उम्मीदवार अब अपनी रिस्पॉन्स शीट देख सकते हैं। इन रिस्पॉन्स शीट में परीक्षा के दौरान उम्मीदवारों द्वारा चुने गए उत्तर दर्ज हैं, जिससे वे अपने प्रदर्शन का प्रारंभिक मूल्यांकन कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच