UPSC NDA, NA 2 Result 2025: यूपीएससी एनडीए, एनए 2 रिजल्ट घोषित, upsc.gov.in पर चेक करें परिणाम पीडीएफ
Santosh Kumar | October 2, 2025 | 09:15 AM IST | 1 min read
परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को भारतीय सेना की वेबसाइट पर एसएसबी साक्षात्कार के लिए पंजीकरण कराना होगा।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और नेवल एकेडमी (एनए) परीक्षा (द्वितीय) 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2025 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने 14 सितंबर, 2025 को परीक्षा आयोजित की। योग्य उम्मीदवारों की सूची रोल नंबर के साथ जारी कर दी गई है।
NDA Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Syllabus
Don't Miss: Month-wise Current Affairs | Upcoming Government Exams
इस परीक्षा के माध्यम से एनडीए और एनए में कुल 406 रिक्तियां भरी जानी हैं। परीक्षा में सफलतापूर्वक उत्तीर्ण होने वाले उम्मीदवारों को अब भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर एसएसबी साक्षात्कार के लिए पंजीकरण कराना होगा।
UPSC NDA Result 2025: साक्षात्कार के लिए करें अप्लाई
जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर सूचीबद्ध हैं, उन सभी की उम्मीदवारी प्रोविजनल है। उम्मीदवारों को लिखित परिणाम घोषित होने के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
सफल उम्मीदवारों को पंजीकृत ईमेल आईडी पर चयन केंद्र और एसएसबी साक्षात्कार तिथियों की सूचना दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने पहले ही साइट पर पंजीकरण कर लिया है, उन्हें दोबारा पंजीकरण करने की आवश्यकता नहीं है।
Also read UPSC IES, ISS 2025 Result: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, टॉपर्स लिस्ट जानें
UPSC NDA, NA 2 Result 2025: कटऑफ, आंसर की कब होगी जारी?
यदि कोई प्रश्न या लॉगिन संबंधी समस्या है, तो वे dir-recruiting6-mod@nic.in पर ईमेल कर सकते हैं। उम्मीदवारों को साक्षात्कार के समय संबंधित सेवा चयन बोर्ड को मूल आयु और शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे।
यूपीएससी एनडीए, एनए 2 मार्क्स, कट-ऑफ अंक और उत्तर कुंजी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएँगे। यह जानकारी वेबसाइट पर केवल 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच