UPSC NDA 2 Result 2025 (Out) Live: यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट जारी @upsc.gov.in, कटऑफ, मेरिट लिस्ट, लेटेस्ट अपडेट
Abhay Pratap Singh | October 2, 2025 | 06:00 PM IST | 3 mins read
यूपीएससी एनडीए एनए 2 परिणाम 2025 पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है जिसमें सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर की सूची है।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) 2 परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी एनडीए एनए 2 परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में जारी गया है, जिसमें शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर शामिल हैं। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण मेडिकल फिटनेस टेस्ट और एसएसबी साक्षात्कार में शामिल होंगे। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
एनडीए 2 परीक्षा 14 सितंबर 2025 को देशभर में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी। लिखित परीक्षा में दो पेपर गणित (300 अंक) और सामान्य योग्यता परीक्षा (600 अंक) शामिल थे। एनडीए 2 परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने के लिए उम्मीदवारों को प्रत्येक विषय (गणित और जीएटी) में न्यूनतम 25% प्रतिशत अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
यूपीएससी एनडीए 2 भर्ती परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 406 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 206 पद आर्मी के लिए निर्धारित हैं। इसके अलावा, नेवी में 42 पद, एयरफोर्स फ्लाइंग में 92 पद, ग्राउंड ड्यूटी (टेक्निकल) में 18 पद, ग्राउंड ड्यूटी (नॉन-टेक्निकल) में 10 पद और नेवल एकेडमी (10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) में 36 पद शामिल हैं।
चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, एसएसबी इंटरव्यू, चिकित्सा परीक्षा और अंतिम मेरिट को शामिल किया गया है। परीक्षा में एक तिहाई नेगेटिव मार्किंग का भी प्रावधान है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए समय-समय पर यूपीएससी की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
UPSC NDA 2 Result 2025: कैसे डाउनलोड करें?
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीएससी एनटीए 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, What's New लिंक पर क्लिक करें।
- एनडीए 2 परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- एनडीए 2 रिजल्ट मेरिट सूची में रोल नंबर व नाम खोजें।
October 2, 2025 | 06:00 PM IST
UPSC NDA, NA 2 Result 2025: कटऑफ, आंसर की कब होगी जारी?
यूपीएससी एनडीए, एनए 2 मार्क्स, कट-ऑफ अंक और उत्तर कुंजी अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद ही आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर अपलोड किए जाएँगे। यह जानकारी वेबसाइट पर केवल 30 दिनों तक उपलब्ध रहेगी।
October 2, 2025 | 03:21 PM IST
UPSC NDA NA 2 Result PDF 2025: यूपीएससी एनडीए एनए 2 परिणाम पीडीएफ फॉर्मेट में
उम्मीदवार पीडीएफ फॉर्मेट में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आयोग ने 14 सितंबर, 2025 को परीक्षा आयोजित की। योग्य उम्मीदवारों की सूची रोल नंबर के साथ जारी कर दी गई है।
October 2, 2025 | 01:25 PM IST
UPSC NDA Result Direct Link: यूपीएससी एनडीए रिजल्ट लिंक
यूपीएससी एनडीए रिजल्ट 2025 आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर उपलब्ध है।
October 2, 2025 | 12:19 PM IST
UPSC NDA NA 2 Result 2025: कुल 406 पदों पर नियुक्ति की जाएगी
यूपीएससी एनडीए 2 भर्ती परीक्षा 2025 के माध्यम से कुल 406 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें सबसे अधिक 206 पद आर्मी के लिए निर्धारित हैं।
October 2, 2025 | 11:07 AM IST
UPSC NDA Result 2025: साक्षात्कार के लिए करें अप्लाई
जिन उम्मीदवारों के रोल नंबर सूचीबद्ध हैं, उन सभी की उम्मीदवारी प्रोविजनल है। उम्मीदवारों को लिखित परिणाम घोषित होने के दो सप्ताह के भीतर भारतीय सेना भर्ती वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा।
October 2, 2025 | 09:37 AM IST
UPSC NDA, NA 2 Result 2025: यूपीएससी एनडीए, एनए 2 रिजल्ट जारी
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) और नेवल एकेडमी (एनए) परीक्षा (द्वितीय) 2025 के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
October 1, 2025 | 10:05 PM IST
UPSC NDA 2 Result 2025 Live: यूपीएससी एनडीए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- स्कोरकार्ड लिंक खोजें।
- लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
October 1, 2025 | 08:53 PM IST
UPSC NDA 2 Result 2025 Live: यूपीएससी एनडीए परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कितने अंक चाहिए?
पात्र होने के लिए उम्मीदवारों को एनडीए जीएटी परीक्षा में 600 अंकों में से कम से कम 150 अंक और एनडीए गणित परीक्षा में 300 संभावित अंकों में से 75 अंक प्राप्त करने होंगे।
October 1, 2025 | 08:01 PM IST
UPSC NDA 2 Result 2025 Live: यूपीएससी एनडीए 2 2025 अंतिम मेरिट सूची
यूपीएससी एनडीए 2 2025 अंतिम मेरिट सूची लिखित परीक्षा और एसएसबी साक्षात्कार के आधार पर तैयार की जाती है।
October 1, 2025 | 07:03 PM IST
UPSC NDA 2 Result 2025 Live: एनडीए 2025 परीक्षा क्यों आयोजित की जाती है?
एनडीए परीक्षा एनडीए की सेना, नौसेना और वायु सेना विंग और भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
October 1, 2025 | 06:01 PM IST
UPSC NDA 2 Result 2025 Live: यूपीएससी एनडीए 2 2025 परीक्षा तिथि
संघ लोक सेवा आयोग ने 14 सितंबर, 2025 को एनडीए 2 परीक्षा 2025 आयोजित की थी। परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित होने की उम्मीद है।
October 1, 2025 | 04:57 PM IST
UPSC NDA 2 Result 2025 Live: यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट 2026
संघ लोक सेवा आयोग जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर एनडीए 2 स्कोरकार्ड 2025 की घोषणा करेगा। उम्मीदवारों को नियमित रूप से वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
October 1, 2025 | 04:11 PM IST
UPSC NDA 2 Result 2025 Live: कटऑफ निर्धारण कारक
एनडीए कटऑफ को प्रभावित करने वाले कारक निम्नलिखित हैं:
- परीक्षार्थियों की संख्या
- कुल रिक्तियां
- परीक्षा की कठिनाई
October 1, 2025 | 03:42 PM IST
UPSC NDA 2 Result 2025 Live: यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट
यूपीएससी एनडीए 2 रिजल्ट 2025 में सफल कैंडिडेट चयन प्रक्रिया के अगले चरण मेडिकल फिटनेस टेस्ट और एसएसबी इंटरव्यू में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
October 1, 2025 | 03:41 PM IST
UPSC NDA 2 Result 2025 Live: यूपीएससी एनडीए 2 परिणाम 2025
यूपीएससी एनडीए 2 परिणाम 2025 जल्द ही यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। परिणाम जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें