Abhay Pratap Singh | October 1, 2025 | 02:19 PM IST | 1 min read
एमपीईएसबी पीएसटीएसटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने प्राथमिक विद्यालय शिक्षक चयन परीक्षा 2025 (PSTST 2025) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। सफलतापूर्वक पंजीकरण करने वाले उम्मीदवार एमपीईएसबी की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर एमपी पीएसटीएसटी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपीईएसबी पीएसटीएसटी 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपने एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा।
प्राइमरी टीचर सिलेक्शन टेस्ट 2025 का आयोजन 9 अक्टूबर से किया जाएगा। पीएसटीएसटी 2025 परीक्षा प्रत्येक दिन दो पालियों में 2-2 घंटे की अवधि के लिए कराई जाएगी। प्रथम पाली के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 8:30 बजे से 10:00 बजे तक निर्धारित है, जबकि द्वितीय पाली में उम्मीदवारों को दोपहर 1:00 बजे से 2:30 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
Also readMP Police Constable 2025: एमपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती पंजीकरण की लास्ट डेट 6 अक्टूबर तक बढ़ी
एमपीईएसबी पीएसटीएसटी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन कर सकते हैं:
परीक्षा तिथि | पाली | रिपोर्टिंग समय | निर्देश पढ़ने का समय | उत्तर अंकित का समय |
---|---|---|---|---|
9 अक्टूबर, 2025 (गुरुवार से शुरू) | प्रथम | सुबह 08:30 बजे से 10:00 बजे तक | 10:20 बजे से 10:30 बजे तक (10 मिनट) | सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक (2 घंटे) |
द्वितीय | दोपहर 01:00 बजे से 02:30 बजे तक | 02:50 बजे से 03:00 बजे तक (10 मिनट) | दोपहर 03:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक (2 घंटे) |