UPSC IFS Mains 2025: यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा कार्यक्रम upsc.gov.in पर जारी, नवंबर में होगा आयोजन
Abhay Pratap Singh | September 18, 2025 | 07:27 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी आईएफएस 2025 प्रीलिम्स एग्जाम में सफल होने वाले कैंडिडेट ही मेन्स एग्जाम में शामिल के लिए पात्र हैं।
Education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Join Careers360 Premiumनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 (IFS Mains 2025) का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2025 एग्जाम 16 से 23 नवंबर तक दो पालियों में तीन-तीन घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी।
यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है। यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी आईएफएस एडमिट कार्ड उचित समय पर यूपीएससी की वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।
भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा 2025 में उपस्थित होने वाले कैंडिडेट को एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा। साथ ही, हाल टिकट में दिए गए दिशा निर्देशों का पालन भी करना होगा। यूपीएससी आईएफएस प्रीलिम्स एग्जाम में सफल कैंडिडेट ही मेन्स में शामिल होने के लिए पात्र हैं।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपीएससी द्वारा 150 आईएफएस के पदों को भरा जाएगा। नवीनतम अपडेट और अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
Also read UPSC CDS 2 2025 Question Paper: यूपीएससी सीडीएस 2 प्रश्न पत्र upsc.gov.in पर जारी, अंकन योजना जानें
UPSC IFS Mains 2025 Schedule: यूपीएससी आईएफएस मेन्स 2025 शेड्यूल
उम्मीदवार नीचे सारणी में यूपीएससी आईएफएस मुख्य परीक्षा 2025 का कार्यक्रम जांच सकते हैं:
| तिथि व दिन | प्रथम पाली - सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक | दूसरी पाली - दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक |
|---|---|---|
|
16-11-2025 (रविवार) |
सामान्य अंग्रेजी |
सामान्य ज्ञान |
|
17-11-2025 (सोमवार) |
कोई परीक्षा नहीं (विश्राम दिवस) |
कोई परीक्षा नहीं (विश्राम दिवस) |
|
18-11-2025 (मंगलवार) |
गणित पेपर-I / सांख्यिकी पेपर-I |
गणित पेपर-II / सांख्यिकी पेपर-II |
|
19-11-2025 (बुधवार) |
सिविल इंजीनियरिंग पेपर-I / केमिकल इंजीनियरिंग पेपर-I / मैकेनिकल इंजीनियरिंग पेपर-I / ज़ूलॉजी पेपर-I |
सिविल इंजीनियरिंग पेपर-II / केमिकल इंजीनियरिंग पेपर-II / केमिकल इंजीनियरिंग पेपर-II / ज़ूलॉजी पेपर-II |
|
20-11-2025 (गुरुवार) |
कृषि इंजीनियरिंग पेपर-I / पशुपालन व पशु चिकित्सा विज्ञान पेपर-I / भौतिकी पेपर-I |
कृषि इंजीनियरिंग पेपर-II / पशुपालन व पशु चिकित्सा विज्ञान पेपर-II / भौतिकी पेपर-II |
|
21-11-2025 (शुक्रवार) |
रसायन विज्ञान पेपर-I / वनस्पति विज्ञान पेपर-I |
रसायन विज्ञान पेपर-II / वनस्पति विज्ञान पेपर-II |
|
22-11-2025 (शनिवार) |
भूविज्ञान पेपर-I |
भूविज्ञान पेपर-II |
|
23-11-2025 (रविवार) |
कृषि विज्ञान पेपर-I / वानिकी विज्ञान पेपर-I |
कृषि विज्ञान पेपर-II / वानिकी विज्ञान पेपर-II |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार