Trusted Source Image

UP Special TET Exam: यूपी विशेष टीईटी परीक्षा में 87.92% अभ्यर्थी शामिल, लखनऊ में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया

Santosh Kumar | November 4, 2026 | 10:39 AM IST | 1 min read

परीक्षा की निगरानी पहली बार एआई से लैस नियंत्रण एवं कमान कक्ष के जरिए सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे कैमरों से की गई। इस दौरान लखनऊ के एक केंद्र पर किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा एक फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़ा गया।

आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 93,681 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)
आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 93,681 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। (प्रतीकात्मक-पिक्सल)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी-2026) मंगलवार को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर सुचारू रूप से संपन्न हुई, जिसमें कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 87.92 प्रतिशत ने हिस्सा लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

परीक्षा की निगरानी पहली बार एआई से लैस नियंत्रण एवं कमान कक्ष के जरिए सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे कैमरों से की गई। इस दौरान लखनऊ के एक केंद्र पर किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा एक फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़ा गया। 

UP Special TET Exam: परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई

आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा के निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। 

बयान में बताया गया कि परीक्षा की निगरानी के दौरान लखनऊ के स्टेशन रोड स्थित बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया, जो किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था। 

Also readHPRCA PGT Teacher Recruitment 2026: एचपी राज्य चयन आयोग में पीजीटी शिक्षक पदों पर भर्ती, 10 नवंबर से आवेदन

उसे कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 93,681 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच के लिए पंजीकृत 58,353 अभ्यर्थियों में से 50,666 ने परीक्षा दी।

वहीं, द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ के लिए पंजीकृत 48,194 अभ्यर्थियों में से 43,015 ने परीक्षा दी। कुमार ने कहा कि प्रदेश के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई। 

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications