Saurabh Pandey | November 4, 2026 | 10:50 AM IST | 1 min read
बिहार के स्वास्थ्य विभाग में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर के 575 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। इन रिक्तियों के लिए बिना परीक्षा के उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

नई दिल्ली : बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा बोर्ड (BCECEB) ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से 575 सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bceceboard.bihar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 23 नवंबर 2026 तक है।
बिहार में सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर पदों के लिए अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
ये पद बिहार के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 3 साल के कार्यकाल के लिए हैं। इसमें किसी लिखित परीक्षा का जिक्र नहीं है। चयन प्रक्रिया दस्तावेज सत्यापन और काउंसलिंग के माध्यम से होगी, जिसका शेड्यूल बाद में जारी किया जाएगा।
बिहार सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित स्पेशलिटी में पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री (MD/MS/DNB) होनी चाहिए। इसमें एनएमसी दिशानिर्देशों और 'मेडिकल इंस्टीट्यूशंस (क्वालिफिकेशन ऑफ फैकल्टी) रेगुलेशन, 2025' के अनुसार मान्यता प्राप्त डीएनबी सुपर स्पेशलिटी डिग्री शामिल है। ये पद राज्य के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में 3 साल की अवधि के लिए हैं।
बिहार सीनियर रेजिडेंट और ट्यूटर भर्ती 2026 के लिए अनारक्षित (UR), ईडब्ल्यूएस (EWS), ईबीसी (EBC), बीसी (BC), एससी (SC), एसटी (ST), डीक्यू (DQ) कैटेगरी के लिए इंटरव्यू शुल्क 2250 रुपये है।