UPSC IES, ISS Recruitment 2025: यूपीएससी आईईएस, आईएसएस के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन, 20 जून को परीक्षा
Santosh Kumar | March 3, 2025 | 01:38 PM IST | 2 mins read
आवेदकों को आवश्यक संशोधन करने के लिए यूपीएससी आईईएस, आईएसएस सुधार विंडो 5 से 11 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) कल यानी 4 मार्च 2025 को भारतीय आर्थिक सेवा (आईईएस) और भारतीय सांख्यिकी सेवा (आईएसएस) परीक्षा 2025 के लिए आवेदन विंडो बंद कर देगा। इच्छुक उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं और अभी तक परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं। यूपीएससी आईईएस, आईएसएस भर्ती से जुड़ी जानकारी लेख में दी गई है।
आवेदकों को आवश्यक संशोधन करने के लिए यूपीएससी आईईएस, आईएसएस सुधार विंडो 5 से 11 मार्च 2025 तक उपलब्ध रहेगी। यूपीएससी आईईएस, आईएसएस भर्ती 2025 परीक्षा के लिए 20 जून को आयोजित की जाएगी।
आयोग द्वारा यूपीएससी आईईएस, आईएसएस भर्ती के लिए महिला/एससी/एसटी/बेंचमार्क विकलांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है। इसके अलावा अन्य सभी उम्मीदवारों को 200 रुपये का शुल्क देना होगा।
UPSC IES, ISS Exam Date 2025: पात्रता मानदंड
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए, साथ ही आवेदन करते समय स्नातक में प्राप्त अंकों का प्रतिशत दर्ज करना भी आवश्यक है।
उम्मीदवारों को आवेदन प्रक्रिया के दौरान अपनी फोटो अपलोड करने के लिए निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। भर्ती अभियान में कुल 47 पद निर्धारित किए गए हैं। इनमें से 12 पद आईईएस के लिए और 35 पद आईएसएस के लिए उपलब्ध हैं।
अपलोड की गई फोटो आवेदन की प्रारंभिक तिथि से 10 दिन से अधिक पुरानी नहीं होनी चाहिए। फोटो के लगभग 3/4 भाग में उम्मीदवार का चेहरा दिखाई देना चाहिए। इसके अलावा अन्य आवश्यक दस्तावेज भी अपलोड करने होंगे।
UPSC IES, ISS Recruitment 2025: कैसे करें आवेदन?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से यूपीएससी आईईएस, आईएसएस के लिए आवेदन कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर Apply Online सेक्शन पर क्लिक करें।
- परीक्षाओं के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) करें।
- यूपीएससी आईईएस, आईएसएस आवेदन फॉर्म भरें।
- आवश्यक दस्तावेज और शुल्क का भुगतान करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा