Trusted Source Image

HPSC Recruitment 2025: एचपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती पंजीकरण विंडो दोबारा खुली, 15 मार्च तक करें आवेदन

Saurabh Pandey | March 1, 2025 | 03:42 PM IST | 2 mins read

इस बीच एचपीएससी ने भर्ती के लिए स्किल टेस्ट, स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। विषय के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं 25 अप्रैल से 31 अगस्त तक चलेंगी।

एचपीएससी ने भर्ती के लिए स्किल टेस्ट, स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
एचपीएससी ने भर्ती के लिए स्किल टेस्ट, स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) ने सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 1 मार्च से दोबारा शुरू हो चुकी है। जो उम्मीदवार सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in के माध्यम से इन रिक्तियों के लए आवेदन कर सकते हैं।

एचपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 मार्च, 2025 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य 2424 पदों को भरना है।

HPSC Assistant Professor Recruitment 2025: आयुसीमा

एचपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 वर्ष से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

HPSC Assistant Professor Recruitment 2025: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास संबंधित/प्रासंगिक/संबद्ध विषय में 55% अंकों के साथ मास्टर डिग्री या किसी मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री के साथ अच्छा अकादमिक रिकॉर्ड होना चाहिए। सभी उम्मीदवारों को मैट्रिक स्तर तक या उच्च शिक्षा में हिंदी/संस्कृत का ज्ञान होना चाहिए।

HPSC Assistant Professor Recruitment 2025: आवेदन शुल्क

एचपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 के लिए आवेदन पत्र जमा करने वाले पुरुष उम्मीदवारों को 1000 रुपये और महिला उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। श्रेणीवार आवेदन शुल्क नेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के माध्यम से देय होगा।

HPSC Assistant Professor Recruitment 2025: आवेदन की प्रक्रिया

  • एचपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें और पेज डाउनलोड करें।
  • एचपीएससी सहायक प्रोफेसर भर्ती 2025 आवेदन पत्र की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Also read UPPSC 2024 Prelims Result: यूपीपीएससी पीसीएस प्रीलिम्स रिजल्ट uppsc.up.nic.in जारी, ऐसे करें डाउनलोड

HPSC Assistant Professor Recruitment 2025: परीक्षाओं का शेड्यूल

इस बीच एचपीएससी ने भर्ती के लिए स्किल टेस्ट, स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। विषय के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर के विभिन्न पदों के लिए परीक्षाएं 25 अप्रैल से 31 अगस्त तक चलेंगी।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications