Saurabh Pandey | February 14, 2026 | 06:11 PM IST | 2 mins read
एनटीए की तरफ से जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, CUET PG 2026 परीक्षा 6 मार्च से देश भर के 324 निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने सीयूईटी पीजी के लिए सफलतापूर्वक पंजीकरण करा लिया है और परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर जाकर कंपलीट परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) हर साल CUET PG परीक्षा ऑनलाइन मोड में आयोजित करता है। इस वर्ष के लिए एनटीए ने आधिकारिक सूचना बुलेटिन के साथ परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है।
सीयूईटी पीजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में, प्रतिदिन 2 या 3 शिफ्टों में 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12, 13, 16, 17, 18, 19, 24, 25 और 27 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रत्येक 90 मिनट की 44 शिफ्टें होंगी।
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा तीन शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 से 10:30 बजे तक, दूसरी शफ्ट 12:30 से देपहर 2 बजे तक और तीसरी शिफ्ट 4 से शाम 5:30 बजे तक होगी।
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा 157 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी, जिसमें 4,11,366 पंजीकृत उम्मीदवार भाग ले सकते हैं, जिन्हें पिछले वर्षों की तरह ही अधिकतम चार परीक्षा पत्र/विषय चुनने की अनुमति दी गई थी।
CUET PG 2026 के प्रश्न पत्र का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी (दो भाषाओं) में होगा, सिवाय निम्नलिखित के-
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा तिथि से लगभग दस दिन पहले शहर सूचना पर्ची एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.nic.in/cuet-pg/ पर उपलब्ध होगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे CUET PG 2026 परीक्षा से संबंधित अपडेट, निर्देश और सूचनाओं के लिए नियमित रूप से एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
सीयूईटी पीजी 2026 परीक्षा से संबंधित किसी भी अतिरिक्त जानकारी के लिए, उम्मीदवार 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या helpdesk-cuetpg@nta.ac.in पर ईमेल भेज सकते हैं।