Trusted Source Image

Csbc bihar police driver pet admit card 2026: बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर पीईटी एडमिट कार्ड कल होगा जारी

Saurabh Pandey | February 14, 2026 | 05:21 PM IST | 2 mins read

यदि किसी कारणवश उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने में असमर्थ हैं, तो वे 9 और 10 मार्च, 2026 को पटना के बैक हार्डिंग रोड स्थित बोर्ड के कार्यालय से डुप्लिकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार 10 दिसंबर, 2025 को बिहार पुलिस ड्राइवर की लिखित परीक्षा में सफल हुए थे, वे पीईटी में शामिल होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)
जो उम्मीदवार 10 दिसंबर, 2025 को बिहार पुलिस ड्राइवर की लिखित परीक्षा में सफल हुए थे, वे पीईटी में शामिल होंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) द्वारा बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) का एडमिट कार्ड कल यानी 15 फरवरी को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

जो उम्मीदवार 10 दिसंबर, 2025 को बिहार पुलिस ड्राइवर की लिखित परीक्षा में शामिल हुए थे और इस परीक्षा में सफल घोषित किए गए थे। अब वे सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

यदि किसी कारणवश उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने में असमर्थ हैं, तो वे 9 और 10 मार्च, 2026 को पटना के बैक हार्डिंग रोड स्थित बोर्ड के कार्यालय से डुप्लिकेट एडमिट कार्ड प्राप्त कर सकते हैं।

Bihar Police Driver PET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करना होगा।
  3. इसके बाद 'CSBC Bihar Police Driver PET Admit Card 2026' एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
  4. अब लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  5. इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  6. अब बिहार पुलिस कांस्टेबल पीईटी एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

एडमिट कार्ड में दर्ज डिटेल्स

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर
  • पंजीकरण संख्या
  • फोटो और हस्ताक्षर
  • जन्म तिथि
  • परीक्षा तिथि और समय
  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता
  • रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा दिवस के निर्देश

Csbc bihar police driver pet: पीईटी परीक्षा तिथि

सीएसबीसी ने बिहार पुलिस कांस्टेबल ड्राइवर भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीईटी) की तिथियों की घोषणा कर दी है। ड्राइवर कांस्टेबल पद के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा 12 मार्च, 2026 से आयोजित की जाएगी।

Also read CGPSC SSE Exam Date 2026: सीजीपीएससी राज्य सेवा परीक्षा प्रीलिम्स की डेट घोषित, शिफ्ट टाइमिंग्स जानें

Csbc bihar police driver pet: पीईटी परीक्षा विवरण

शारीरिक दक्षता परीक्षा में, उम्मीदवारों की फिटनेस का आंकलन चार मुख्य चरणों के माध्यम से किया जाएगा- दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट। इसके अतिरिक्त, ऊंचाई और छाती के माप सहित शारीरिक माप परीक्षण भी किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications