UPSC ESE Prelims 2024: यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा गाइडलाइन जारी, इन दिशा-निर्देशों का करना होगा पालन
Saurabh Pandey | February 9, 2024 | 03:35 PM IST | 1 min read
यूपीएससी ने ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2024 के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को इसका पालन करना होगा।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग ने इंजीनियरिंग सर्विसेज परीक्षा UPSC ESE Prelims Exam 2024 प्रीलिम्स 2024 का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। इसके साथ ही यूपीएससी ने ईएसई परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए एग्जाम गाइडलाइंस जारी की है। यूपीएससी ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा 18 फरवरी 2024 रविवार को दो पालियों में पूरे देशभर में आयोजित की जाएगी। आयोग की तरफ से पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ई-एडमिट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जारी किया जाएगा।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी की तरफ से कहा गया है कि ईएसई प्रीलिम्स परीक्षा 2024 का ई-एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंटआउट लेकर रख लें। ई-एडमिट कार्ड को परीक्षा के फाइनल रिजल्ट तक संभाल कर रखना होगा। UPSC ESE Prelims Exam 2024 के लिए कोई पेपर एडमिट कार्ड आयोग की तरफ से नहीं जारी किया जाएगा।
UPSC ESE Exam Guidelines 2024 एग्जाम गाइडलाइंस
- अभ्यर्थियों को अपना ई-एडमिट कार्ड परीक्षा वाले दिन अपने साथ लेकर जाना होगा।
- बिना ई-एडमिट कार्ड किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र के अंदर नहीं जाने दिया जाएगा।
- अभ्यर्थियों को ई-एडमिट कार्ड के साथ एक फोटो आईडी कार्ड भी लेकर जाना होगा।
- ई-एडमिट कार्ड में दर्ज परीक्षा सेंटर पर ही परीक्षा देनी होगी। कोई भी उम्मीदवार किसी दूसरे परीक्षा केंद्र पर जाकर परीक्षा नहीं दे सकता है।
- सुबह की शिफ्ट 10 बजे से 12 बजे तक होगी, जबकि दोपहर की शिफ्ट 2 बजे से शाम 5 पांच तक होगी।
- परीक्षा केंद्र पर 30 मिनट पहले पहुंचना होगा।
- परीक्षा में सिर्फ काले रंग की बॉल पॉइंट पेन लेकर जाएं।
- परीक्षा केंद्र के अंदर सामान्य अथवा एनालॉग घड़ी पहनकर जा सकते हैं।
- परीक्षा केंद्र के अंदर महंगी चीजें, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच,किताबें, बैग, कोई अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान लेकर जाने की अनुमति नहीं होगी।
अगली खबर
]SSC Result 2023: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी - डी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, ssc.nic.in पर करें चेक
SSC Result 2023: एसएससी ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती परीक्षा 2023 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
Saurabh Pandey | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी