UPSC Recruitment 2024: यूपीएससी इकोनॉमिक ऑफिसर समेत कई पदों के लिए आवेदन शुरू, सिर्फ 25 रुपये देना होगा शुल्क
Abhay Pratap Singh | March 12, 2024 | 06:39 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी द्वारा एंथ्रोपोलॉजिस्ट, साइंटिस्ट बी, सिस्टेंट मिनरल इकोनोमिस्ट, असिस्टेंट प्रोफेसर समेत अन्य पदों के लिए 9 मार्च से एप्लीकेशन आमंत्रित किए गए हैं।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इकोनॉमिक ऑफिसर समेत 28 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। उम्मीदवार आयोग की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इन पदों पर आवेदन की अंतिम तिथि 28 मार्च 2024 है।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन द्वारा ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 9 मार्च से शुरू की गई है। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को सिर्फ 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। जबकि महिला/ एससी/ एसटी/ बेंचमार्क दिव्यांग कैंडिडेट को शुल्क में छूट दी गई है।
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 28 पदों में से इकोनॉमिक ऑफिसर के 9 पद, एंथ्रोपोलॉजिस्ट के 8 पद, सीनियर लेक्चरर या असिस्टेंट प्रोफेसर के 4 पद, साइंटिस्ट बी के 3 पद, रिसर्च ऑफिसर/ प्लानिंग ऑफिसर के 1 पद, असिस्टेंट माइनिंग जियोलॉजिस्ट के 1 पद, असिस्टेंट मिनरल इकोनोमिस्ट के 1 पद और असिस्टेंट कीपर का 1 पद भरा जाएगा।
एंथ्रोपोलॉजिस्ट पद के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से 50% अंकों में एंथ्रोपोलॉजी में मास्टर्स की डिग्री उम्मीदवार के पास होनी चाहिए। इसके अलावा अलग-अलग पदों के अनुसार मास्टर डिग्री/ डिप्लोमा/ बीटेक/ ग्रेजुएशन/ एमडी और एमएस डिग्री कैंडिडेट के पास हो।
Also read JMI UPSC Free Coaching: जामिया यूनिवर्सिटी देगी यूपीएससी की फ्री कोचिंग, 18 मार्च से करें आवेदन
यूपीएससी ऑफिसर पद पर आवेदन करने के लिए अलग-अलग पदों के अनुसार आयु सीमा निर्धारित की गई है। आवेदन करने वाले कैंडिडेट की आयु 30, 35, 40 वर्ष से 50 वर्ष होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।
UPSC Economic Officer Recruitment 2024: आवेदन करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले आयोग की वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होम पेज पर उपलब्ध ‘यूपीएससी भर्ती 2024’ लिंक पर क्लिक करें।
- नये पेज पर उम्मीदवार अपना रजिस्ट्रेशन करें और फॉर्म भरें।
- फीस का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
यूपीएससी ऑफिसर पद पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। बता दें कि आवेदन शुल्क का भुगतान उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम के अलावा नजदीकी एसबीआई की शाखा में जाकर नकद भी जमा कर सकते हैं।
अगली खबर
]Delhi Annual School Calendar 2024: स्कूल शिक्षा निदेशालय दिल्ली ने कक्षा 12वीं तक का वार्षिक कैलेंडर किया जारी
स्कूल शिक्षा निदेशालय दिल्ली द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार गर्मी की छुट्टियां 11 मई से 30 जून 2024 तक, शरद ऋतु की छुट्टियां 9 से 11 अक्टूबर 2024 तक और शीतकालीन छुट्टियां 1 से 15 जनवरी 2025 तक होंगी।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा