UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी प्रीलिम्स ओटीआर रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें फोटो अपलोड के लिए आयोग की नई गाइडलाइंस
Santosh Kumar | February 16, 2024 | 02:29 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा इस बार 26 मई को होगी। उम्मीदवार 5 मार्च शाम 6 बजे तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रीलिम्स परीक्षा के उम्मीदवारों को पहले ओटीआर पंजीकरण करना होगा। ऐसे में यूपीएससी ने इस बार ओटीआर रजिस्ट्रेशन को लेकर नए दिशानिर्देश जारी किए हैं, जिन्हें आवेदन करने से पहले जानना अभ्यर्थियों के लिए जरूरी है।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा इस बार 26 मई को होगी। इच्छुक उम्मीदवार 5 मार्च शाम 6 बजे तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आयोग उम्मीदवार को रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख से सात दिनों के भीतर सुधार की अनुमति 6 मार्च से 12 मार्च तक देगा।
UPSC CSE Guidelines: फोटो के लिए दिशानिर्देश
यूपीएससी सीएसई फॉर्म में फोटो अपलोड करते समय उम्मीदवारों को आयोग के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। जो इस प्रकार है-
- उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख से 10 दिन से पुरानी तस्वीर अपलोड नहीं करनी चाहिए।
- फोटो में नाम और तारीख को ध्यान से लिखा जाना चाहिए।
- उम्मीदवार की प्रत्येक परीक्षा में अपलोड तस्वीर से मिलती जुलती होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को परीक्षा के हर चरण में उसी लुक के साथ उपस्थित होना चाहिए, जैसे कि वह फोटो में है।
- चश्मा पहनने वाले और मूंछ रखने वाले उम्मीदवारों को भी यही नियमों का पालन करना होगा।
Also read UPSC CSE 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण आज से शुरू, upsc.gov.in से करें आवेदन
UPSC CSE Prelims 2024: आवेदन प्रक्रिया
उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों की मदद से यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा के लिए आवेदन करना करें।
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'One Time Registration' लिंक पर क्लिक करें।
- पहली बार फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार खुद को पंजीकृत करें और अन्य प्रयास वाले ईमेल-ओटीपी दर्ज करके लॉगिन करें।
- अब अपना पंजीकरण करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- दिए गए विवरण को दोबारा जांचें और फॉर्म जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी