UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा इंफाल के छात्र आज से बदल सकेंगे एग्जाम सेंटर
Saurabh Pandey | April 8, 2024 | 12:20 PM IST | 2 mins read
इंफाल के छात्रों को परीक्षा केंद्र बदलने के लिए ई-मेल आईडी- uscsp-upsc@nic.in पर अपना अनुरोध भेजना होगा। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा आवेदक टोल फ्री नंबर पर कॉल करके भी आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की तरफ से मणिपुर के पहाड़ी जिलों के उम्मीदवार जिन्होंने सिविल सेवा परीक्षा (सीएसई) प्रारंभिक 2024 में इम्फाल को परीक्षा केंद्र के लिए चुना था, उनके लिए परीक्षा केंद्र बदलने की सुविधा आज यानी 8 अप्रैल से शुरू होगी। ऐसे उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर 80 अन्य केंद्रों में से एक परीक्षा केंद्र का चयन कर सकेंगे। यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक 2024 परीक्षा केंद्र में बदलाव करने की अंतिम तिथि 19 अप्रैल है।
यूपीएससी ने एक आधिकारिक नोटिस में कहा है कि सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024, इंफाल केंद्र सहित पूरे देश में 16 जून, 2024 को आयोजित की जाएगी। दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के बाद आयोग ने निर्णय लिया है कि जिन उम्मीदवारों ने इम्फाल (मणिपुर) केंद्र का चयन किया है, वे अब परीक्षा के 80 अधिसूचित केंद्रों में से किसी एक को चुन सकते हैं।
आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, आवेदक टोल फ्री नंबर पर कॉल करके या आयोग को uscp-upsc@nic.in पर ईमेल करके भी केंद्र परिवर्तन के लिए अपना अनुरोध दे सकते हैं। टोल फ्री नंबर सभी कार्य दिवसों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगा।
उम्मीदवारों से परीक्षा केंद्र बदलने का अनुरोध प्राप्त होने पर यूपीएससी उम्मीदवारों को चुने हुए केंद्र आवंटित करेगा और उम्मीदवार के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर केंद्र बदले जाने की पुष्टि करने वाला एक संदेश भेजेगा।
यूपीएससी सीएसई 2024 एडमिट कार्ड
सभी उम्मीदवारों के लिए यूपीएससी सीएसई एडमिट कार्ड 2024 परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पहले जारी किया जाएगा, जिसे परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से डाउनलोड कर सकेंगे।
हाल ही में आयोग ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि वह मणिपुर के पहाड़ी जिलों के यूपीएससी सीएसई उम्मीदवारों को अपना केंद्र बदलने की अनुमति देगा, जिन्होंने इम्फाल का विकल्प चुना था और राज्य सरकार उनकी यात्रा की सुविधा प्रदान करेगी।
आयोग ने कहा कि ऐसे उम्मीदवार आइजोल, मिजोरम, कोहिमा, नागालैंड, शिलांग, मेघालय, दिसपुर, असम, जोरहाट, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, और दिल्ली में किसी भी केंद्र को चुन सकते हैं। इसके लिए 8 से 19 अप्रैल के बीच ई-मेल के माध्यम से परीक्षा केंद्र बदलने का अनुरोध किया जा सकता है।
यह बयान जोमी स्टूडेंट्स फेडरेशन की एक याचिका पर आया है, जिसमें सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2024 के लिए मणिपुर के पहाड़ी जिलों चुराचांदपुर और कांगपोकपी में परीक्षा केंद्र स्थापित करने की मांग की गई है। आयोग (यूपीएससी) ने कहा कि मणिपुर सरकार ने चुराचांदपुर और कांगपोकपी में परीक्षा केंद्र खोलने में असमर्थता जताई है, इसलिए यूपीएससी परीक्षा के लिए वहां परीक्षा स्थल खोलना और संचालित करना संभव नहीं है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई