UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा आवेदन की आज आखिरी तारीख, upsconline.nic.in से करें अप्लाई
Santosh Kumar | March 5, 2024 | 09:19 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा इस बार 26 मई को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार आज शाम 6 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण विंडो आज यानी 5 मार्च को बंद कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए आवेदन नहीं किया है, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in से आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को फॉर्म भरने से पहले कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा इस बार 26 मई को आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा महीने भर चलने वाली रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 5 मार्च शाम 6 बजे तक जारी रहेगी। साथ ही उम्मीदवारों के लिए एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 6 से 12 मार्च तक खुली रहेगी।
UPSC Prelims 2024: पंजीकरण शुल्क
यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2024 के लिए आवेदकों को 100 रुपये का परीक्षा शुल्क देना होगा। हालांकि, महिलाओं, एससी, एसटी और शारीरिक रूप से विकलांग उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है। ऑनलाइन आवेदन शुल्क जमा करने की सुविधा आज शाम 6 बजे तक जारी रहेगी।
UPSC Prelims Exam: पात्रता मानदंड
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण करने वाले आवेदकों के पास केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से स्नातक की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
आयु सीमा की बात करें तो, पंजीकरण करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा 21 से 32 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना 1 अगस्त 2024 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु में छूट दी जाएगी।
UPSC CSE Guidelines: आवेदन के लिए दिशानिर्देश
यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा आवेदन के लिए उम्मीदवारों को पहले ओटीआर पंजीकरण करना होगा। इसके तहत अभ्यर्थियों को फोटो अपलोड करते समय आयोग के दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। जो इस प्रकार है-
- उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख से 10 दिन से पुरानी तस्वीर अपलोड नहीं करनी चाहिए।
- फोटो में नाम और तारीख को ध्यान से लिखा जाना चाहिए।
- उम्मीदवार की प्रत्येक परीक्षा में अपलोड तस्वीर से मिलती जुलती होनी चाहिए।
- उम्मीदवार को परीक्षा के हर चरण में उसी लुक के साथ उपस्थित होना चाहिए, जैसे कि वह फोटो में है।
- चश्मा पहनने वाले और मूंछ रखने वाले उम्मीदवारों को भी यही नियमों का पालन करना होगा।
UPSC CSE Prelims 2024: पंजीकरण प्रक्रिया
उम्मीदवारों को नीचे दिए गए चरणों की मदद से UPSC CSE Prelims 2024 के लिए आवेदन करना कर सकते हैं-
- यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'One Time Registration' लिंक पर क्लिक करें।
- पहली बार फॉर्म भरने वाले उम्मीदवार खुद को पंजीकृत करें और अन्य प्रयास वाले ईमेल-ओटीपी दर्ज करके लॉगिन करें।
- अब अपना पंजीकरण करें और मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
- सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- दिए गए विवरण को दोबारा जांचें और फॉर्म जमा करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी