UPSC CSE Prelims 2024: यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा आवेदन सुधार विंडो कल होगी बंद, ऐसे सुधारें गलतियां
Santosh Kumar | March 12, 2024 | 10:52 AM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीएसई 2024 परीक्षा 26 मई को आयोजित की जाएगी। आयोग ने इस साल सिविल सेवा परीक्षा के लिए 1,056 रिक्तियां अधिसूचित की हैं।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2024 के लिए सुधार विंडो कल यानी 13 मार्च को बंद कर दी जाएगी। जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर सुधार कर सकते हैं। करेक्शन विंडो अभ्यर्थियों के लिए 7 मार्च को खोली गई थी।
सुधार विंडो तक पहुंचने के लिए, उम्मीदवारों को पंजीकरण आईडी या नामांकन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके यूपीएससी वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद उन विशिष्ट क्षेत्रों का चयन करना होगा जिसे वे संशोधित करना चाहते हैं।
आयोग ने जारी अधिसूचना में कहा, “आवेदक द्वारा सीएस (पी)/आईएफओएस (पी) परीक्षा 2024 के लिए अपने आवेदन में की गई प्रविष्टियों (फोटो/हस्ताक्षर सहित) को आयोग के पोर्टल upsconline.nic.in पर संशोधित किया जा सकता है।"
ऐसे में यदि कोई उम्मीदवार इस अवधि के दौरान अपने ओटीआर प्रोफाइल में कोई बदलाव करना चाहता है, तो उसे ओटीआर प्लेटफॉर्म पर लॉगिन करना होगा। आवेदन जमा करने के बाद उम्मीदवारों को अपना आवेदन वापस लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
Also read JMI UPSC Free Coaching: जामिया यूनिवर्सिटी देगी यूपीएससी की फ्री कोचिंग, 18 मार्च से करें आवेदन
UPSC CSE Prelims 2024: आवेदन पत्र सुधार प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आवेदन पत्र में सुधार प्रक्रिया को आसानी से पूरा कर सकते हैं-
- अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर 'One Time Registration' लिंक पर क्लिक करें।
- पूछे गए अनुसार अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें।
- फोटो, हस्ताक्षर सहित विवरण संपादित करें।
- सभी विवरण ध्यानपूर्वक जांचें और सबमिट करें
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें।
उम्मीदवारों को यह भी ध्यान रखना चाहिए कि एक बार आवेदन पत्र में जन्म तिथि का विवरण जमा करने के बाद, दर्ज की गई जानकारी में कोई बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
बता दें कि संघ लोक सेवा आयोग ने इस वर्ष सिविल सेवा परीक्षा के लिए 1,056 रिक्तियों को अधिसूचित किया है, संख्या में पिछले वर्ष की 1105 रिक्तियों से गिरावट देखी गई, जबकि 2021 में यह 712 और 2020 में 796 थी। UPSC CSE Prelims Exam इस साल 26 मई को आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश भर के 80 शहरों में आयोजित की जाएगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी