UPSC CSE 2025: यूपीएससी सीएसई प्री परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम दिन आज, कल ओपन होगी करेक्शन विंडो
Santosh Kumar | February 21, 2025 | 09:40 AM IST | 1 min read
संघ लोक सेवा आयोग द्वारा सिविल सेवा परीक्षा हर साल तीन चरणों (प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार) में आयोजित की जाती है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) द्वारा सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 के लिए आवेदन विंडो आज यानी 21 फरवरी को बंद हो जाएगी। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस), भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के जरिए यूपीएससी सीएसई फॉर्म भर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
इससे पहले आयोग ने परीक्षा के पहले चरण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि दूसरी बार बढ़ाई थी। यूपीएससी द्वारा यह परीक्षा हर साल तीन चरणों (प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार) में आयोजित की जाती है।
सिविल सेवा परीक्षा के लिए अधिसूचना जनवरी में जारी की गई थी और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 फरवरी तय की गई थी। फरवरी की शुरुआत में आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 फरवरी कर दी गई थी।
UPSC CSE 2025: शाम 6 बजे तक करें अप्लाई
यूपीएससी ने जारी नोटिस में कहा था कि सिविल सेवा (प्रारंभिक)-2025 और भारतीय वन सेवा (प्रारंभिक)-2025 परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 21 फरवरी 2025 शाम छह बजे तक कर दी गई है।
नोटिस के मुताबिक, आवेदक 22 से 28 फरवरी 2025 तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। हालांकि, तारीख बढ़ाने का कारण नहीं बताया गया था। अभ्यर्थियों को यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
UPSC CSE Form: यूपीएससी सीएसई एग्जाम डेट
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 25 मई को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के जरिए करीब 979 पद भरे जाएंगे, जिनमें से 38 पद 40% या उससे अधिक विकलांगता वाले उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं।
यूपीएससी सिविल सेवा और आईएफएस के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को शुल्क नहीं देना होगा। प्रीलिम्स में दो पेपर होंगे, प्रत्येक पेपर 200 अंकों का होगा। गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटे जाएंगे।
अगली खबर
]UGC NET Result 2024: यूजीसी नेट दिसंबर रिजल्ट आज हो सकता है घोषित, ugcnet.nta.ac.in से कर सकेंगे डाउनलोड
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने यूजीसी नेट रिजल्ट डेट की पुष्टि की है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in के जरिए यूजीसी नेट रिजल्ट 2024 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल