UPSC Prelims Admit Card 2025: यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड upsc.gov.in पर जारी; परीक्षा 25 मई को
Abhay Pratap Singh | May 13, 2025 | 07:52 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 13 मई को सिविल सर्विस (प्रीलिम्स) एग्जाम 2025 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। सीएसई प्रारंभिक परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर यूपीएससी सीएसई 2025 प्रीलिम्स एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2025 हाल टिकट डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन आईडी या रोल नंबर जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2025 में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को हाल टिकट के साथ एक फोटो पहचान पत्र लाना होगा। सिविल सेवा परीक्षा, 2025 के अंतिम परिणाम की घोषणा होने तक ई-प्रवेश पत्र को सुरक्षित रखें।
सिविल सर्विस प्रीलिम्स एग्जाम 25 मई, 2025 को पेपर-1 और पेपर-2 के लिए दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर अपने साथ केवल यूपीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड, पेन, पेंसिल, पहचान प्रमाण और फोटो ले जा सकते हैं। परीक्षा-स्थल के अंदर कोई अन्य सामान ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
सीएसई प्रीलिम्स एडमिट कार्ड 2025 में किसी भी तरह की विसंगतियां होने पर उम्मीदवारों को तत्काल ई-मेल आईडी uscsp-upsc@nic.in के माध्यम से यूपीएससी को सूचित करना चाहिए। सीएसई प्रीलिम्स एग्जाम 2025 में सफल उम्मीदवार ही यूपीएससी सीएसई मेन्स एग्जाम 2025 में शामिल होने के लिए पात्र होंगे।
यूपीएससी की आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “परीक्षा के दोनों प्रश्न पत्रों में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। काले बॉल प्वाइंट पेन से अंकित उत्तरों के अलावा अन्य उत्तरों का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की वेबसाइट पर नोटिस देख सकते हैं।
UPSC CSE Prelims 2025 Admit Card: कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे बताए गए चरणों का पालन करके यूपीएससी सीएसई प्रीलिम्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- फिर ‘ई - प्रवेश पत्र - सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा, 2025’ पर क्लिक करें।
- एक नया पेज खुलेगा, जिसमें दिए गए निर्देश जांचें और ‘YES’ पर क्लिक करें।
- अब, रिजस्ट्रेशन नंबर या रोल नंबर वाले टैब पर क्लिक करें।
- आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- सीएसई प्रीलिम्स 2025 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें व प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]Rajasthan Government Recruitment: युवाओं को रोजगार के पर्याप्त अवसर दे रही राज्य सरकार - सीएम भजनलाल शर्मा
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि चिकित्सा महाविद्यालयों सहित सभी चिकित्सा संस्थानों में बेहतर प्रशासनिक प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल प्रबंधक का पद सृजित किया जाएगा।
Press Trust of India | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच