UPSC CSE Final Result 2023: यूपीएससी सीएसई 2023 टॉपर्स लिस्ट जारी, टॉप 10 में चार लड़कियां
Abhay Pratap Singh | April 16, 2024 | 02:56 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सिविल सर्विस एग्जाम 2023 फाइनल रिजल्ट में अनन्या रेड्डी ने तीसरी और रूहानी ने पांचवीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने आज यानी 16 अप्रैल को ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा परीक्षा 2023 रिजल्ट जारी कर दिया है। यूपीएससी सीएसई 2023 अंतिम परिणाम में आदित्य श्रीवास्तव ने टॉप किया है। वहीं, टॉप 10 में चार लड़कियों के नाम शामिल हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सीएसई एग्जाम 2023 में शामिल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर जाकर टॉपर्स की लिस्ट देख सकते हैं। यूपीएससी सीएसई टॉपर्स लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों के नाम के साथ ही कैंडिडेट के रोल नंबर दिए गए हैं। आयोग द्वारा सीएसई रिजल्ट 2023 में कुल 1,016 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
यूपीएससी सीएसई परीक्षा में आदित्य श्रीवास्तव ने ऑल इंडिया रैंक वन (AIR-1) हासिल की है। वहीं, अनिमेष प्रधान दूसरे व डोनुरु अनन्या रेड्डी तीसरे स्थान पर रहीं। टॉप 10 लिस्ट में शामिल लड़कियों में अनन्या रेड्डी के अलावा रूहानी, सृष्टि डबास और ऐश्वर्यम प्रजापति का नाम शामिल है।
कुल सिलेक्टेड 1,016 उम्मीदवारों में से 347 कैंडिडेट जनरल कैटेगरी से हैं, जबकि 115 ईडब्ल्यूएस और 303 उम्मीदवार ओबीसी वर्ग से है। वहीं, 165 एससी और 86 एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों का चयन किया गया है। भारतीय भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा, भारतीय पुलिस सेवा और केंद्रीय सेवाओं ग्रुप ए और ग्रुप बी में नियुक्ति के लिए यूपीएससी सीएसई 2023 परीक्षा आयोजित की गई है।
UPSC Final Result 2024: टॉपर्स लिस्ट
यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2023 में टॉप-10 कैंडिडेट के नाम नीचे देख सकते हैं:
- रैंक 1: आदित्य श्रीवास्तव
- रैंक 2: अनिमेष प्रधान
- रैंक 3: डोनुरु अनन्या रेड्डी
- रैंक 4: पीके सिद्धार्थ रामकुमार
- रैंक 5: रूहानी
- रैंक 6: सृष्टि डबास
- रैंक 7: अनमोल राठौर
- रैंक 8: आशीष कुमार
- रैंक 9: नौशीन
- रैंक 10: ऐश्वर्यम प्रजापति
आयोग द्वारा लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण के आधार पर यूपीएससी सीएसई फाइनल रिजल्ट 2023 जारी किया गया है। उम्मीदवारों के लिए व्यक्तित्व परीक्षण और साक्षात्कार प्रक्रिया 2 जनवरी से 9 अप्रैल 2024 तक चरणबद्ध रूप से आयोजित किया गया था।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें