UPSC CMS Exam Result 2025: यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, 812 अभ्यर्थी चयनित
Abhay Pratap Singh | December 22, 2025 | 10:30 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीएमएस एग्जाम 2025 की मार्कशीट रिजल्ट पब्लिश होने की तिथि से पंद्रह दिनों के भीतर उपलब्ध कराई जाएगी।
Get education, career guidance; live webinars; learning resources and more
Subscribe Nowनई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 22 दिसंबर को संयुक्त चिकित्सा सेवा (CMS) परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और व्यक्तित्व परीक्षण में शामिल हुए उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से यूपीएससी सीएमएस एग्जाम 2025 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीएससी कंबाइंड मेडिकल सर्विस एग्जाम 2025 रिजल्ट पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी क्रेडेंशियल की आवश्यकता नहीं होगी। यूपीएससी द्वारा सीएमएस परीक्षा 2025 के लिए लिखित परीक्षा (भाग-1) 20 जुलाई को और पर्सनॉलिटी टेस्ट (भाग-2) अक्टूबर से दिसंबर, 2025 तक आयोजित किया गया था।
संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम में कुल 812 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। आयोग ने श्रेणी 1 के पदों पर नियुक्ति के लिए कुल 363 उम्मीदवारों की सिफारिश की है, जबकि श्रेणी 2 की रिक्ति पदों को भरने के लिए 449 कैंडिडेट का चयन किया गया है।
Also read UPSC ESE Main Result 2025: यूपीएससी ईएसई मेन्स रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 458 अभ्यर्थियों का चयन
यूपीएससी सीएमएसई 2025 फाइनल रिजल्ट पीडीएफ में चयनित उम्मीदवारों के नाम और रोल नंबर सहित अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। आयोग ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, विभिन्न पदों पर उम्मीदवारों का आवंटन उनकी प्राप्त रैंक और उनके द्वारा व्यक्त की गई सेवा वरीयता के अनुसार किया गया है।
आयोग ने कहा कि, “यदि प्रोविजनल उम्मीदवार समय-सीमा के भीतर आयोग द्वारा मांगे गए मूल दस्तावेज जमा करने में विफल रहता है, तो उसकी उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी और इस संबंध में आगे कोई पत्राचार नहीं किया जाएगा।” अधिक जानकारी के लिए यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
UPSC CMS Exam 2025 Final Result: डाउनलोड करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट यूपीएससी सीएमएस एग्जाम 2025 का फाइनल रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन पर विजिट करें।
- सीएमएस एग्जाम 2025 फाइनल रिजल्ट पर क्लिक करें।
- कैंडिडेट रिजल्ट जांचें और इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]CG Vyapam Recruitment 2025: सीजी व्यापम ने मैकेनिक सहित ग्रेड 3 के विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, आवेदन शुरू
सीजी व्यापम इस भर्ती अभियान के माध्यम से मैकेनिक कम इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, ओव्हरसियर, सेक्शन होल्डर, कलर स्कैनर ऑपरेटर, मल्टीकलर प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर एवं सहायक सेक्शन होल्डर के पद भरेगा।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा