Saurabh Pandey | December 18, 2025 | 08:49 PM IST | 1 min read
यूपीएससी ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा रिजल्ट अगस्त 2025 में आयोजित लिखित परीक्षा और अक्टूबर-नवंबर के बीच आयोजित व्यक्तित्व परीक्षा के आधार पर घोषित किए हैं।

नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 के फाइनल परिणाम घोषित कर दिए हैं। कुल 458 उम्मीदवारों ने लिखित परीक्षा और पर्सनैलिटी टेस्ट उत्तीर्ण किया है और विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स और दूरसंचार पदों पर नियुक्ति के लिए उनकी अनुशंसा की गई है।
यूपीएससी इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2025 के अंतिम परिणाम डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाना होगा। परिणाम घोषित होने की तिथि से पंद्रह दिनों के भीतर मार्कशीट वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगी।
नियुक्तियां मौजूदा नियमों और उपलब्ध रिक्तियों की संख्या के अनुसार ही की जाएंगी। विभिन्न सेवाओं/पदों पर उम्मीदवारों का आवंटन उनकी प्राप्त रैंक और उनके द्वारा व्यक्त की गई सेवा वरीयता के अनुसार किया जाएगा।
विषय / अनुशासन | नियुक्ति के लिए अनुशंसित अभ्यर्थियों की कुल संख्या | सामान्य | ईडब्ल्यूएस | ओबीसी | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति |
|---|---|---|---|---|---|---|
सिविल इंजीनियरिंग | 202 | 78 | 26 | 54 | 26 | 18 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 61 | 22 | 05 | 21 | 10 | 03 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 79 | 30 | 10 | 21 | 12 | 06 |
ई एंड टी इंजीनियरिंग | 116 | 38 | 09 | 37 | 20 | 12 |
कुल | 458 | 168 | 50 | 133 | 68 | 39 |
Also read SSC CGL Result 2025: एसएससी सीजीएल टियर 1 रिजल्ट ssc.gov.in पर जारी, कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक जानें
विभाग | कुल रिक्तियां | सामान्य | ईडब्ल्यूएस | ओबीसी | अनुसूचित जाति | अनुसूचित जनजाति |
|---|---|---|---|---|---|---|
सिविल इंजीनियरिंग | 251 | 127 | 26 | 54 | 26 | 18 |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 72 | 33 | 05 | 21 | 10 | 03 |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 97 | 48 | 10 | 21 | 12 | 06 |
ई एंड टी इंजीनियरिंग | 134 | 56 | 09 | 37 | 20 | 12 |
कुल | 554 | 264 | 50 | 133 | 68 | 39 |