UPSC Combined Geo-Scientist Prelims Date 2027: यूपीएससी कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा तिथि घोषित
Saurabh Pandey | October 27, 2026 | 12:40 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी ने कंबाइंड जियो साइंटिस्ट प्रीलिम्स परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कार्यक्रम चेक कर सकते हैं।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने कंबाइंड जियो-साइंटिस्ट (प्रारंभिक) परीक्षा 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। यह परीक्षा भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (खान मंत्रालय) और केंद्रीय भूजल बोर्ड (जल शक्ति मंत्रालय) के अंतर्गत जियोलॉजिस्ट, जियोफिजिसिस्ट, केमिस्ट, साइंटिस्ट 'बी' और इनके सहायक-स्तर के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।
आयोग द्वारा जारी विवरण के अनुसार, यह परीक्षा 10 जनवरी 2027 (रविवार) को दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा के पहले सत्र में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक 'पेपर-I (जनरल स्टडीज)' का आयोजन किया जाएगा, जो सभी स्ट्रीम के उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य और समान रहेगा। इसके बाद, दूसरे सत्र में दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक 'पेपर-2' आयोजित होगा, जो उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई स्ट्रीम के आधार पर विषय-विशिष्ट होगा।
UPSC Combined Geo-Scientist Prelims: विषय-विशिष्ट पेपर 2 विवरण
दोपहर के सत्र में आयोजित होने वाले विषय-विशिष्ट पेपर (Paper-II) में उम्मीदवारों की शाखा के अनुसार निम्नलिखित विषय शामिल होंगे-
- जिओलॉजी/हाइड्रोजिओलॉजी (Geology/Hydrogeology) - जीएसआई में जियोलॉजिस्ट ग्रुप 'A' और असिस्टेंट जियोलॉजिस्ट ग्रुप 'B', तथा सीजीडब्ल्यूबी में साइंटिस्ट 'B' (हाइड्रोजिओलॉजी) ग्रुप 'A' औ असिस्टेंट हाइड्रोजिओलॉजिस्ट ग्रुप 'B' पद के उम्मीदवारों के लिए।
- जियोफिजिक्स (Geophysics) - जीएसआई में जियोफिजिसिस्ट ग्रुप 'A' और असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट ग्रुप 'B', तथा सीजीडब्ल्यूबी में साइंटिस्ट 'B' (जियोफिजिक्स) ग्रुप 'A' और असिस्टेंट जियोफिजिसिस्ट ग्रुप 'B' पद के उम्मीदवारों के लिए।
- केमिस्ट्री (Chemistry) - जीएसआई में केमिस्ट ग्रुप 'A' और असिस्टेंट केमिस्ट ग्रुप 'B', तथा सीजीडब्ल्यूबी में साइंटिस्ट 'B' (केमिकल) ग्रुप 'A' और असिस्टेंट केमिस्ट ग्रुप 'B' पद के उम्मीदवारों के लिए।
UPSC Combined Geo-Scientist Prelims Date 2027: परीक्षा पैटर्न
|
स्ट्रीम
|
पेपर-I (जनरल स्टडीज)
|
पेपर-II (विषय-विशिष्ट)
|
कुल अंक
|
|
स्ट्रीम-I (जियोलॉजी / हाइड्रोजिओलॉजी)
|
100 अंक (2 घंटे)
|
जियोलॉजी / हाइड्रोजिओलॉजी – 300 अंक (2 घंटे)
|
400
|
|
स्ट्रीम-II (जियोफिजिक्स)
|
100 अंक (2 घंटे)
|
जियोफिजिक्स – 300 अंक (2 घंटे)
|
400
|
|
स्ट्रीम-III (केमिस्ट्री)
|
100 अंक (2 घंटे)
|
केमिस्ट्री – 300 अंक (2 घंटे)
|
400
|
Also read SSC Exam Date 2026 Revised: एसएससी जेई, एसआई दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ परीक्षा की नई तिथियां जारी
ई-एडमिट कार्ड विवरण
उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले ई-एडमिट कार्ड मिल जाएगा। ई-एडमिट कार्ड आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकेगा। कोई भी एडमिट कार्ड डाक से नहीं भेजा जाएगा। जो उम्मीदवार परीक्षा से 7 दिन पहले 'स्क्राइब' (लेखक) बदलने का विकल्प चुनते हैं, उन्हें परीक्षा से 3 दिन पहले एडमिट कार्ड मिलेगा।
अगली खबर
]RRB Station Master Recruitment 2026: आरआरबी स्टेशन मास्टर के 1,265 पदों के लिए आवेदन शुरू, अंतिम तिथि 25 नवंबर
इसके जरिए पूरे देश में कुल 1,265 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार 25 नवंबर तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। पहली बार, स्टेशन मास्टर के पदों के लिए यह भर्ती प्रक्रिया एनटीपीसी (नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरी) प्रक्रिया से अलग आयोजित की जा रही है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार