UPSC CDS 2 Correction Window: यूपीएससी सीडीएस 2 आवेदन सुधार प्रक्रिया upsc.gov.in पर शुरू, अंतिम तिथि 11 जून
Santosh Kumar | June 5, 2024 | 04:55 PM IST | 2 mins read
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 2024 1 सितंबर को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एक सप्ताह पहले जारी कर दिए जाएंगे।
नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सम्मिलित रक्षा सेवा परीक्षा (सीडीएस) 2 के लिए आवेदन सुधार विंडो खोल दी है। पंजीकृत उम्मीदवार जिनके आवेदन पत्र में कोई त्रुटि है, वे सुधार प्रक्रिया के दौरान इसे संपादित कर सकते हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in के माध्यम से अपने सीडीएस 2 आवेदन पत्र 2024 को संपादित कर सकते हैं। यूपीएससी सीडीएस 2 सुधार विंडो 11 जून तक खुली रहेगी।
CDS Exam: Sample Papers | Preparation Tips | Complete Guide
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा 2024 1 सितंबर को देश भर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। आयोग परीक्षा शुरू होने से एक सप्ताह पहले यूपीएससी सीडीएस एडमिट कार्ड 2024 जारी करेगा। यूपीएससी सीडीएस 2 बैच जुलाई 2025 में शुरू होगा। परीक्षा के लिए आवेदन विंडो कल यानी 4 जून तक खुली थी।
UPSC CDS 2 Correction Window: संपादन योग्य विवरण
उम्मीदवार सीडीएस 2024 परीक्षा पैटर्न, पाठ्यक्रम, एडमिट कार्ड जैसे परीक्षा से संबंधित किसी भी विवरण के बारे में जानने के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते हैं। उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस 2024 आवेदन पत्र में उम्मीदवार का नाम, पिता का नाम, माता का नाम, शैक्षणिक विवरण, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर , जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जन्म तिथि, लिंग, श्रेणी उप-श्रेणी (पीडब्ल्यूबी) जैसे विवरण संपादित कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को फ़ोन नंबर, ईमेल आईडी और पते जैसी व्यक्तिगत जानकारी संपादित करने की अनुमति नहीं है। एक बार जब उम्मीदवार सुधार करके सबमिट कर देता है, तो फॉर्म फ्रिज हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार बदलाव नहीं कर पाएंगे।
Also read UPSC CDS 1 Result 2024: यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, ऐसे करें चेक
UPSC CDS 2 Correction Process: संपादित करने के चरण
उम्मीदवार यूपीएससी सीडीएस 2 आवेदन सुधार सुविधा 2024 का लाभ उठाने के लिए इन चरणों का पालन कर सकते हैं-
- आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- अपने क्रेडेंशियल जैसे कि यूजर आईडी और पासवर्ड के साथ लॉगिन करें।
- अपना यूपीएससी सीडीएस 2 आवेदन पत्र खोलें।
- आवश्यकतानुसार उसे संपादित करें और सबमिट पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रति डाउनलोड करें।
अगली खबर
]JIPMAT 2024 Exam Guidelines: जिपमैट 2024 एग्जाम कल; जानें परीक्षा संबंधी दिशानिर्देश, जरूरी दस्तावेज
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in/JIPMAT से जिपमैट एडमिट कार्ड 2024 डाउनलोड कर सकते हैं। जिपमैट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को कुछ महत्वपूर्ण दिशानिर्देशों का पालन करना होगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज
- JEE Main 2026 Cutoff for General Category: जेईई मेन 2026 के लिए सामान्य कैटेगरी की अपेक्षित कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी पटना के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग