UPSC CDS 1 Final Result 2025: यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल रिजल्ट upsc.gov.in पर जारी, 535 अभ्यर्थी चयनित
Saurabh Pandey | December 30, 2025 | 04:31 PM IST | 2 mins read
सरकार द्वारा अधिसूचित रिक्तियों की संख्या 123वें शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (पुरुषों के लिए) के लिए 275 है और 37वें शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला (गैर-तकनीकी) पाठ्यक्रम के लिए 18 है।
नई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा (सीडीएस) परीक्षा (I) का फाइनल परिणाम जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्रदर्शन के आधार पर कुल 535 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।
यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट मेरिट सूची के रूप में आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर प्रकाशित किया गया है। चयनित 535 उम्मीदवारों में से 473 पुरुष और 62 महिला उम्मीदवार हैं। ये उम्मीदवार विभिन्न रक्षा अकादमियों में पाठ्यक्रमों के लिए प्रवेश के पात्र हैं।
आयोग की तरफ से जारी आधिकारिक सूचना में लिखा है कि 123वें शॉर्ट सर्विस कमीशन (पुरुष) (एनटी) (यूपीएससी) पाठ्यक्रम की सूची में उन उम्मीदवारों के नाम भी शामिल हैं, जिनकी सिफारिश पहले इसी परीक्षा के परिणाम के आधार पर भारतीय सैन्य अकादमी, देहरादून, भारतीय नौसेना अकादमी, एझिमाला, केरल और वायु सेना अकादमी, हैदराबाद (प्री-फ्लाइंग) ट्रेनिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए की गई थी।
सरकार द्वारा अधिसूचित रिक्तियों की संख्या 123वें शॉर्ट सर्विस कमीशन कोर्स (पुरुषों के लिए) के लिए 275 है और 37वें शॉर्ट सर्विस कमीशन महिला (गैर-तकनीकी) पाठ्यक्रम के लिए 18 है।
UPSC CDS 1 Final Result 2025: रिजल्ट डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, उम्मीदवारों को संयुक्त रक्षा सेवा परीक्षा (I), 2025 के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा।
- अब अगले चरण में, उम्मीदवारों को परिणाम पीडीएफ खोलना होगा।
- अब पीडीएफ फाइल में अपना रोल नंबर सर्च करें।
- यूपीएससी सीडीएस 1 रिजल्ट पीडीएफ को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।
UPSC CDS 1 Final Result 2025: फाइनल रिजल्ट वेबसाइट पर
यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा के लिए चयनित या शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों के अंक अंतिम परिणाम की तिथि से 15 दिनों के भीतर यूपीएससी की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। ये अंक 30 दिनों की अवधि तक उपलब्ध रहेंगे।
UPSC CDS 1 Final Result 2025: दस्तावेज सत्यापन
यूपीएससी सीडीएस 1 के लिए मेरिट सूची तैयार करने में चिकित्सा परीक्षा के परिणामों को ध्यान में नहीं रखा गया है। सभी उम्मीदवारों की उम्मीदवारी अस्थायी है। नोटिस में लिखा है कि इन उम्मीदवारों की जन्मतिथि और शैक्षणिक योग्यता का सत्यापन सेना मुख्यालय द्वारा किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल