UPSC CDS 1 Admit Card 2025: यूपीएससी सीडीएस 1 एडमिट कार्ड upsconline.gov.in पर जारी, एग्जाम डेट जानें
Saurabh Pandey | April 3, 2025 | 03:25 PM IST | 1 min read
यूपीएससी सीडीएस परीक्षा भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा 457 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है।
UPSC CSE preparation strategy along with best books for prelims as well as mains exam for sure success.
Download EBookनई दिल्ली : संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने संयुक्त रक्षा सेवा 1 (सीडीएस) 2025 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Also See: UPSC IAS Mains QP's (2016-23) | Complete guide
Don't Miss: UPSC CSE Sample Papers
यूपीएससी सीडीएस 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या या रोल नंबर का उपयोग करना होगा।
UPSC CDS 1 Admit Card 2025: एडमिट कार्ड डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.gov.in पर जाएं।
- होम पेज पर, भर्ती परीक्षाओं के लिए ई-एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- सीडीएस 1 एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर प्रदर्शित अपना एडमिट कार्ड देखें।
- यूपीएससी सीडीएस 1 एडमिट कार्ड डाउनलोड करें, प्रिंटआउट करके रख लें।
UPSC CDS 1 Admit Card 2025: परीक्षा तिथि, शिफ्ट टाइमिंग्स
यूपीएससी सीडीएस 1 परीक्षा 13 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। परीक्षा तीन शिफ्ट में होगी। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से 11 बजे तक होगी, जिसमें उम्मीदवार अंग्रेजी का पेपर देंगे। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक होगी, जिसमें उम्मीदवार सामान्य ज्ञान का पेपर देंगे और तीसरी शिफ्ट शाम 4 बजे से शाम 6 बजे तक होगी, जिसमें उम्मीदवार प्राथमिक गणित का पेपर देंगे।
UPSC CDS 1 Recruitment 2025: रिक्तियों की संख्या
यूपीएससी सीडीएस परीक्षा भारतीय सैन्य अकादमी, भारतीय नौसेना अकादमी, वायु सेना अकादमी और अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा 457 रिक्तियों के लिए आयोजित की जा रही है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा