UPPSC UPTE Exam 2025: उत्तर प्रदेश टेक्निकल एजुकेशन सर्विस एग्जाम के लिए आवेदन आज से शुरू, भरे जाएंगे 513 पद
Abhay Pratap Singh | December 2, 2025 | 05:39 PM IST | 2 mins read
उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 2 जनवरी, 2026 है।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने उत्तर प्रदेश प्राविधिक शिक्षा (अध्यापन) सेवा परीक्षा 2025 (UPTE Exam 2025) के लिए 2 दिसंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 2 जनवरी, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश टेक्निकल एजुकेशन सर्विस एग्जाम 2025 के लिए सामान्य/ ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 225 रूपये, एससी/ एसटी/ भूतपूर्व-सैनिक को 105 रुपये और दिव्यांग कैंडिडेट को 25 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। यूपीपीएससी इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 513 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा।
Uttar Pradesh Technical Education Service Exam 2025: पात्रता मानदंड
- पद के अनुसार आवेदक के पास संबंधित विषय में प्रथम श्रेणी में बीई/ बीटेक/ बीएससी की डिग्री, आर्किटेक्चर के लिए फस्ट डिवीजन में बीआर्क, वर्कशॉप सुपरिटेंडेंट के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक/ स्नातकोत्तर की डिग्री हो।
- यूपीटीई परीक्षा 2025 के लिए 1 जुलाई, 2025 तक कैंडिडेट की आयु 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु-सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, ऑनलाइन आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी को वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) कर ओटीआर नंबर प्राप्त करना अनिवार्य है। उत्तर प्रदेश तकनीकी शिक्षा सेवा परीक्षा 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन में सुधार और शुल्क समाधान की आखिरी तिथि 9 जनवरी, 2026 है।
यूपी टेक्निकल एजुकेशन सर्विस एग्जाम 2025 से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक यूपीपीएससी वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन पीडीएफ की जांच कर सकते हैं।
Uttar Pradesh Technical Education (Teaching) Service Exam 2025: आवेदन करें
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपी पॉलिटेक्निकलेक्चरर भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं:
- यूपीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर विजिट करें।
- भर्ती डैटबोर्ड के भीतर- यूपीटीई परीक्षा 2025 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- अब, ‘तकनीकी शिक्षा विभाग यूपी - परीक्षा’ के आगे ‘अप्लाई’ पर क्लिक करें।
- संबंधित विषय के सामने ओटीआर प्रमाणीकरण करें और आवेदन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें, शुल्क जमा करें और सबमिट करें व प्रिंट लें।।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल