UPPSC PCS Mains 2025: यूपीपीएससी पीसीएस मेंस के 400 से ज्यादा आवेदन निरस्त, 17 मार्च तक अपील का मौका
Saurabh Pandey | March 12, 2026 | 02:03 PM IST | 1 min read
यूपीपीएससी पीसीएस 2026 की मुख्य परीक्षा आवेदन अस्वीकृत सूची में उन उम्मीदवारों का विवरण शामिल है, जिनके आवेदन संयुक्त उच्च अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 के लिए स्वीकार नहीं किए गए थे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) के लिए आवेदित 400 से अधिक आवेदन पत्रों को निरस्त कर दिया है। आयोग ने मुख्य परीक्षा के लिए जिन उम्मीदवारों के आवेदन पत्र अस्वीकार किए हैं उनकी सूची भी प्रकाशित कर दी है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 के आवेदन पत्रों की जांच के बाद विज्ञप्ति की शर्तें पूरा न किए जाने के कारण जिन अभ्यर्थियों के अभ्यर्थन निरस्त किए गए हैं, उनका विवरण कारण सहित आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
वे उम्मीदवार जिन्होंने 12 अक्टूबर को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा 2025 उत्तीर्ण करने के बाद मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन जमा किए थे, वे अब इसकी ऑनलाइन जांच कर सकते हैं कि उनका आवेदन स्वीकार किया गया है या अस्वीकार किया गया है।
निरस्तीकरण के विरूद्ध अपील का मौका
जिन उम्मीदवारों का आवेदन निरस्त किया गया है वे अभ्यर्थन निरस्तीकरण के विरूद्ध अपील 17 मार्च 2026 को शाम 5 बजे तक अथवा उसके पहले सचिव, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (परीक्षा 3 अनुभाग), 10 कस्तूरबा गांधी मार्ग, प्रयागराज, पिनकोड-211018 को पंजीकृत डाक द्वारा अथवा व्यक्तिगत रूप से आयोग के गेट संख्या-3 पर स्थित डाक अनुभाग के काउंटर / पूछताछ काउंटर पर प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त प्रत्यावेदनों पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
UPPSC PCS Mains Date: मेंस परीक्षा तिथि
यूपीपीएससी पीसीएस मुख्य परीक्षा 29 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे मुख्य परीक्षा आवेदन अस्वीकृत उम्मीदवारों की सूची 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल