UPPSC PCS 2025: यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन, जानें अंतिम तिथि, पात्रता मानदंड
Santosh Kumar | February 20, 2025 | 09:46 AM IST | 2 mins read
अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन देखने के बाद ही आवेदन करें। सम्मिलित राज्य उच्चतर अधीनस्थ सेवा परीक्षा 2025 में करीब 200 पद रिक्त हैं।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने यूपीपीएससी पीसीएस 2025 परीक्षा के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। यूपीपीएससी पीसीएस 2025 परीक्षा के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज यानी 20 फरवरी, 2025 से शुरू होगी। आयोग जल्द ही परीक्षा की विस्तृत अधिसूचना जारी करेगा। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर यूपीपीएससी पीसीएस 2025 आवेदन पत्र भर सकेंगे।
यूपीपीएससी पीसीएस आवेदन, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, जाति प्रमाण पत्र का प्रारूप, प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा के विषय एवं पाठ्यक्रम, आरक्षण एवं आयु में छूट से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी आयोग के विस्तृत विज्ञापन में उपलब्ध रहेगी।
UPPSC PCS 2025: आवेदन की लास्ट डेट 24 मार्च
यूपीपीएससी पीसीएस ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 24 मार्च 2025 तक जारी रहेगी। यदि आवेदन में कोई सुधार या संशोधन करना हो या शुल्क संबंधी समाधान चाहिए हो तो इसकी अंतिम तिथि 2 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञापन देखने के बाद ही आवेदन करें। सम्मिलित राज्य उच्चतर अधीनस्थ सेवा परीक्षा में करीब 200 पद रिक्त हैं। सहायक वन संरक्षक के लिए 10 पद हैं, जबकि जरूरत पड़ने पर क्षेत्रीय वन अधिकारी का पद भी जोड़ा जा सकता है।
UPPSC PCS Vacancy 2025: पात्रता मानदंड, आयु सीमा
परिस्थिति के अनुसार रिक्तियों की संख्या में परिवर्तन हो सकता है। चयन के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जुलाई 2025 को कम से कम 21 वर्ष तथा अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। अर्थात उसका जन्म 2 जुलाई 1985 से पूर्व तथा 1 जुलाई 2004 के पश्चात नहीं होना चाहिए।
दिव्यांग अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु 55 वर्ष होनी चाहिए, अर्थात उनका जन्म 2 जुलाई 1970 से पूर्व का न हुआ हो। यूपी के विभिन्न वर्गों के अभ्यर्थियों को नियमानुसार आरक्षण एवं आयु में छूट प्राप्त होगी।
अधिसूचना के अनुसार, विस्तृत विज्ञापन के बिंदु-8 में शैक्षिक योग्यता का पूरा विवरण दिया गया है। अभ्यर्थी यूपीपीएससी पीसीएस 2025 की विस्तृत अधिसूचना जारी होने के बाद उसे आधिकारिक पोर्टल पर चेक कर सकेंगे।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार