UPPSC ATP Mains Exam City 2026: यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर सिटी स्लिप जारी, मुख्य परीक्षा 6 अक्टूबर को
Abhay Pratap Singh | September 28, 2026 | 06:36 PM IST | 2 mins read
यूपीपीएससी एटीपी मेन्स एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड के लिए 3 अक्टूबर को उपलब्ध करा दिया जाएगा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने आज सहायक नगर नियोजक (विशेष चयन) मुख्य परीक्षा 2025 के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर सिटी स्लिप 2026 जांच और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीपीएससी एटीपी मेन्स सिटी स्लिप 2026 डाउनलोड करने के लिए ओटीआर नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अभ्यर्थी डिस्ट्रिक्ट इंफॉर्मेशन स्लिप में आवंटित परीक्षा शहर की जांच कर सकते हैं। यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर 2025 मेन्स एग्जाम 6 अक्टूबर, 2026 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी।
परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों के लिए प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से तीन दिन पहले यानी 3 अक्टूबर को आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर यूपीपीएससी असिस्टेंट टाउन प्लानर मेन्स एडमिट कार्ड 2026 के साथ दो फोटो, पहचान पत्र की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी लाना अनिवार्य है।
नोटिस के अनुसार, “प्रथम सत्र की परीक्षा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक और द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट पहले पहुंचने की सलाह दी गई है। परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले एग्जाम सेंटर का गेट बंद कर दिया जाएगा।”
आयोग ने कहा कि, जिन अभ्यर्थियों की ऑनलाइन आवेदन-पत्रों की हार्ड कॉपी 3 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध नहीं होगी या आवेदन में किए गए दावों के समर्थन में आवश्यक दस्तावेज नहीं होंगे, उनके आवेदन निरस्त किए जा सकते हैं। साथ ही, पद की अनिवार्य अहर्ता पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों का उम्मीदवारी भी रद्द की जा सकती है।
UPPSC Assistant Town Planner 2025 Mains City Slip: डाउनलोड चरण
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूपीपीएससी एटीपी मेन्स सिटी इंटिमेशन स्लिप 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
- यूपीपीएससी की वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध, ‘भर्ती डैशबोर्ड’ खोजें।
- अब, ‘सहायक नगर नियोजक (विशेष चयन) मुख्य परीक्षा 2025 - जिला सूचना पर्ची’ पर क्लिक करें।
- क्रेडेंशियल की मदद से इसे जांचें और डाउनलोड कर लें।
विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई