UP Police SI Exam Date 2026: यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा तिथि घोषित, एडमिट कार्ड uppbpb.gov.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | March 9, 2026 | 06:32 PM IST | 1 min read
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वह अपने परीक्षा तिथि के आधार पर प्रवेश पत्र जारी होने की अंकित तिथि को ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें, जिससे कि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने सब-इंस्पेक्टर भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर परीक्षा कार्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने लिखित परीक्षा के लिए सिटी स्लिप 5 मार्च को जारी कर दिया है, जो आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जा चुका है, जिसमें आवंटित जनपद के साथ-साथ परीक्षा की तिथि भी अंकित है।
UP Police SI Exam Dates 2026: परीक्षा तिथि
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सब इंस्पेक्टर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 14 तथा 15 मार्च, 2026 को दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर पर साथ लेकर जाना होगा।
|
परीक्षा की तिथि
|
प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि
|
|
14.03.2026
|
11.03.2026
|
|
15.03.2026
|
12.03.2026
|
UP Police SI Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डेट
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 14 मार्च को आयोजित होने वाली सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड 11 मार्च को जारी किया जाएगा, जबकि 15 मार्च की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 12 मार्च को आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी होगा।
Also read UPSSSC Mains Exam Dates 2026: यूपीएसएसएससी लेखपाल, जेई मेंस परीक्षा तिथि upsssc.gov.in पर घोषित
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थियों से अपेक्षा है कि वह अपने परीक्षा तिथि के आधार पर प्रवेश पत्र जारी होने की अंकित तिथि को ही अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करें, जिससे कि किसी प्रकार की असुविधा न हो। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा 2025 के लिए तय की गई तारीख से पहले एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल