UP Board Result 2024: यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटरमीडिएट रिजल्ट कल upresults.nic.in पर होगा जारी
Saurabh Pandey | April 19, 2024 | 08:36 PM IST | 1 min read
यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र परिणाम घोषित होने के बाद अपने पेपर के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। जो छात्र अपने परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे पुनर्मूल्यांकन के लिए फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) कल यानी 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 जारी करेगा। यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upresults.nic.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। यूपी बोर्ड रिजल्ट चेक करने और मार्कशीट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि की मदद से लॉगिन करना होगा।
यूपी बोर्ड की तरफ से हाईस्कूल परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94,802 और इंटरमीडिएट परीक्षा की 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 55,295 परीक्षकों को नियुक्त किया गया था।
इस प्रकार कुल 3.01 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 1,47,097 परीक्षकों की नियुक्ति की गई थी। इस वर्ष 2024 यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 2947311 और इंटरमीडिएट परीक्षा में 25,77,997 परीक्षार्थी कुल मिलाकर 55,25,308 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था।
यूपीएमएसपी ने पिछले वर्ष 2023 में यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट एक ही दिन 25 अप्रैल को जारी किया था। इस बार रिजल्ट और भी पहले 20 अप्रैल को ही जारी किया जा रहा है। इस बार मूल्यांकन पिछले साल की तुलना में पहले ही करा लिया गया है।
UP Board 10th, 12th Result 2024: रिजल्ट चेक करने का तरीका
- यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाएं।
- यूपी रिजल्ट 2024 लिंक पर क्लिक करें और कक्षा का चयन करें।
- छात्र अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट करें।
- स्क्रीन पर परिणाम दिखाई देगा।
- इसे डाउनलोड करें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम