UP Board Exam 2027: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित, फेजवाइज तिथियां जानें
Saurabh Pandey | November 24, 2026 | 03:41 PM IST | 2 mins read
यूपी बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। प्रैक्टिकल परीक्षा दो चरणों में आयोजित किया जाएगा।
नई दिल्ली :
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की प्रैक्टिकल परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, ये परीक्षाएं प्रदेश भर में दो चरणों में संपन्न कराई जाएंगी, जिनका आयोजन संबंधित मंडलों के अंतर्गत आने वाले जनपदों में किया जाएगा।
बोर्ड द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक, पहले चरण की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 11 जनवरी से 19 जनवरी, 2027 तक आयोजित की जाएंगी। इस चरण में आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडल शामिल हैं।
वहीं, दूसरे चरण की परीक्षाएं 20 जनवरी से 28 जनवरी, 2027 तक होंगी, जिसमें अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मीरजापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडल के जनपद शामिल किए गए हैं।
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा
बोर्ड ने परीक्षाओं की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं। सभी प्रधानाचार्यों को प्रैक्टिकल परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में संपन्न करानी होंगी और इसकी रिकॉर्डिंग भी सुरक्षित रखनी होगी, ताकि आवश्यकता पड़ने पर बोर्ड को उपलब्ध कराई जा सके। परीक्षकों की नियुक्ति व अन्य जानकारी संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय से प्राप्त की जा सकेगी।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि हाईस्कूल स्तर पर विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषयों को छोड़कर अन्य सभी विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पिछले वर्ष की भांति विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन (प्रोजेक्ट कार्य) के आधार पर होंगी। जबकि, विज्ञान और गृह विज्ञान में बोर्ड द्वारा 30 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित की जाएगी।
प्राइवेट परीक्षार्थियों के लिए नियम
प्राइवेट परीक्षार्थियों को अपने केंद्र के प्रधानाचार्य से संपर्क कर परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके अतिरिक्त, हाईस्कूल के आंतरिक मूल्यांकन तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा के प्राप्तांक प्रधानाचार्यों द्वारा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर ऑनलाइन अपलोड किए जाएंगे, जिसके लिए वेबसाइट 1 जनवरी, 2027 से सक्रिय हो जाएगी।
प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं
विद्यालय स्तर पर आयोजित होने वाली प्री-बोर्ड प्रैक्टिकल परीक्षाएं दिसंबर, 2026 के अंतिम सप्ताह में कराई जाएंगी। वहीं, कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड लिखित परीक्षाएं जनवरी, 2027 के प्रथम सप्ताह में तथा कक्षा 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षाएं जनवरी, 2027 के दूसरे एवं तीसरे सप्ताह में विद्यालय के प्रधानाचार्यों द्वारा आयोजित की जाएंगी।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- MPPSC Exam Calendar 2027: एमपीपीएससी एग्जाम कैलेंडर mppsc.mp.gov.in पर जारी, परीक्षावार तिथियां जानें
- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र