UPMSP 12th Result: 652 केंद्रों पर 34,637 छात्रों के प्रैक्टिकल अंक लंबित, 6-7 अप्रैल को रीओपन होगी विंडो
Santosh Kumar | April 3, 2026 | 03:36 PM IST | 1 min read
स्कूल के प्रिंसिपलों और संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे इन दो दिनों के दौरान सभी बचे हुए प्रैक्टिकल नंबर ऑनलाइन अपलोड कर दें।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Nowनई दिल्ली: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने इंटरमीडिएट (कक्षा 12) 2026 की परीक्षाओं के प्रैक्टिकल परीक्षा अंकों के संबंध में एक नया अपडेट जारी किया है। बोर्ड के अनुसार, पूरे राज्य में 652 केंद्रों पर 34,637 छात्रों के प्रैक्टिकल अंक अभी भी लंबित हैं। इन लंबित अंकों के कारण परिणामों की घोषणा में देरी हो रही है। बोर्ड ने लंबित प्रैक्टिकल अंकों को अपलोड करने के लिए दो दिनों के लिए विशेष विंडो को फिर से खोलने का निर्णय लिया है।
New: UP Board 12th Compartment Result 2026 Out - Direct Link
Latest: IIT Courses After Class 12th PCM Without JEE
Also See: UP Board Class 12th QP's & Answer Key 2026
Free Study Material for Class 12th: Boards & JEE | Boards & NEET
यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर यह विंडो 6 और 7 अप्रैल को सक्रिय रहेगी। स्कूल के प्रिंसिपलों और संबंधित शिक्षकों को निर्देश दिया गया है कि वे इन दो दिनों के दौरान सभी बचे हुए प्रैक्टिकल नंबर ऑनलाइन अपलोड कर दें।
UP Board Inter Result 2026: 652 केंद्र अंक अपलोड करने में विफल
यूपीएमएसपी इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल परीक्षा का पहला चरण 24 जनवरी से 1 फरवरी तक और दूसरा चरण 2 से 9 फरवरी तक आयोजित किया गया। अंकों को ऑनलाइन अपलोड करने की समय-सीमा 13 फरवरी तक बढ़ा दी गई।
इसके बावजूद, अब पता चला है कि बाहरी परीक्षकों ने परीक्षार्थियों द्वारा प्राप्त अंक अपलोड कर दिए हैं। लेकिन 652 प्रैक्टिकल परीक्षा केंद्रों पर आंतरिक परीक्षक अपने स्कूल लॉगिन के माध्यम से अंक अपलोड करने में विफल रहे हैं।
UP Board Result 2026: अंक बोर्ड की वेबसाइट अपलोड करें
परिणामस्वरूप, लगभग 34,637 परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम (जिनकी रोल-नंबर-वार सूची संलग्न है) प्रतिकूल रूप से प्रभावित हुए हैं। इसलिए वेबसाइट को 6 और 7 अप्रैल को पुनः सक्रिय किया जा रहा है, ताकि लंबित अंक अपलोड हो सकें।
अंक परिषद की वेबसाइट upmsp.edu.in के होमपेज पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ही अपलोड करना होगा। यदि तय तिथि तक लंबित अंक अपलोड नहीं किए जाते हैं, तो संबंधित परीक्षार्थियों को 'अनुत्तीर्ण' घोषित कर दिया जाएगा।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’