Santosh Kumar | April 3, 2026 | 11:10 AM IST | 2 mins read
छात्र या उनके अभिभावक आधिकारिक पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके अलॉटमेंट लेटर देख सकते हैं।

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश राज्य शिक्षा केंद्र ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आरटीई (शिक्षा का अधिकार) लॉटरी के नतीजे घोषित कर दिए हैं। आरटीई एमपी लॉटरी रिजल्ट 2026 आधिकारिक पोर्टल rteportal.mp.gov.in पर जारी किए गए। अब अभिभावक अपने बच्चे के स्कूल आवंटन की स्थिति ऑनलाइन देख सकते हैं। आरटीई एमपी लॉटरी रिजल्ट की घोषणा का सीधा प्रसारण राज्य शिक्षा केन्द्र के यूट्यूब चैनल पर किया गया।
आवंटित स्कूलों में रिपोर्टिंग की प्रक्रिया आज से शुरू होकर 15 अप्रैल तक चलेगी। चयनित छात्रों/अभिभावकों को पोर्टल से आवंटन पत्र डाउनलोड कर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए निर्धारित समय-सीमा के भीतर संबंधित स्कूलों में जाना होगा।
आवेदन प्रक्रिया 13 से 28 मार्च, 2026 तक चली। आरटीई एमपी लॉटरी रिजल्ट 2026 घोषित होने पर, अभिभावकों के पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर एसएमएस संदेश भेजे गए हैं। चयनित बच्चों को स्कूल में निःशुल्क प्रवेश मिलेगा।
आरटीई एमपी लॉटरी रिजल्ट 2026 अलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करने का लिंक वेबसाइट पर एक्टिव है। छात्र या उनके अभिभावक पोर्टल पर एप्लीकेशन नंबर, मोबाइल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करके रिजल्ट देख सकते हैं।
आरटीई एमपी लॉटरी रिजल्ट 2026 देखने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-
आरटीई अधिनियम के तहत, मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 25% सीटें आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, एससी, एसटी और दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित हैं। इसका उद्देश्य सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है।
चयनित बच्चों को स्कूल में निःशुल्क प्रवेश, किताबें, यूनिफॉर्म और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी। जिन अभिभावकों को लॉटरी में सीट नहीं मिली है, वे प्रतीक्षा सूची में शामिल होने का विकल्प चुन सकते हैं या अगली प्रक्रिया की प्रतीक्षा कर सकते हैं।
बोर्ड ने उन छात्रों के मुख्य परिणाम जारी किए हैं, जिनके परिणाम तकनीकी या अन्य कारणों से विलंबित या रोक दिए गए थे। आरबीएसई कक्षा 12 रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध हैं। इससे पहले, बोर्ड ने कक्षा 10 रिजल्ट 30 मार्च को जारी किए।
Santosh Kumar