Santosh Kumar | April 1, 2026 | 12:20 PM IST | 1 min read
यूपीएमएसपी ने स्कूल निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि निर्धारित तिथि तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निष्पक्ष तरीके से पूरा करना अनिवार्य है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
UPMSP UP Board Result 2026 Live Updates: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने 2026 की यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की समय सीमा बढ़ा दी है। यह प्रक्रिया मूल रूप से 1 अप्रैल तक पूरी होनी थी, लेकिन राम नवमी की छुट्टी के कारण अब यह 4 अप्रैल तक जारी रहेगी। यूपीएमएसपी द्वारा 3 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 18 मार्च को शुरू हुआ, और अब तक लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।
यूपीएमएसपी ने सरकार द्वारा घोषित सार्वजनिक छुट्टियों (ईद-उल-फितर और राम नवमी) के कारण, 2026 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तारीखों को आगे बढ़ाने की घोषणा की है।
कुछ जिला स्कूल निरीक्षकों और मूल्यांकन केंद्रों के उप-नियंत्रकों ने मूल्यांकन की अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया था। बोर्ड ने कहा है कि निर्धारित तिथि तक सभी उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन निष्पक्ष तरीके से पूरा करना अनिवार्य है।
इसके अतिरिक्त, अवार्ड के लिफाफों को क्षेत्रीय कार्यालय में 5 अप्रैल 2026 को प्राप्त कराया जाना सुनिश्चित करना होगा।। यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 के परिणाम अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक जारी होने की उम्मीद है।
Also readUPMSP Result 2026: यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की डेट 4 अप्रैल तक बढ़ी
यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद, परिणाम तैयार करने में लगभग 20 दिन लग सकते हैं। इसलिए, यूपी बोर्ड की कक्षा 10 और 12 के परिणाम 26 अप्रैल तक घोषित होने की उम्मीद है।
पिछले साल, यूपी बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी किए गए। इस साल भी, नतीजों के अप्रैल के आखिर में घोषित होने की उम्मीद है। इस साल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं में लगभग 52 लाख छात्र शामिल हुए।
यूपीएमएसपी, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी करेगा। रिजल्ट घोषित होने के बाद, छात्र रोल नंबर डालकर अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 का रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए छात्र इस वेबसाइट पर बने रहें।
April 1, 2026 | 12:20 PM IST
यूपीएमएसपी, यूपी बोर्ड रिजल्ट 2026 से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स आधिकारिक वेबसाइट्स upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी करेगा।
April 1, 2026 | 11:40 AM IST
यूपीएमएसपी बोर्ड 2026 की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट 15 से 26 अप्रैल 2026 के बीच जारी होने की प्रबल संभावना है।
April 1, 2026 | 11:20 AM IST
यूपी बोर्ड कक्षा 12 का परिणाम 2026 अप्रैल के मध्य (संभावित 15-25 अप्रैल) में जारी होने की उम्मीद है। कॉपियों का मूल्यांकन अप्रैल 4 अप्रैल तक पूरा हो सकता है।
April 1, 2026 | 10:52 AM IST
पिछले साल, यूपी बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 12:30 बजे जारी किए गए। इस साल भी, नतीजों के अप्रैल के आखिर में घोषित होने की उम्मीद है
April 1, 2026 | 10:29 AM IST
राम नवमी की छुट्टी के कारण कॉपियों के मूल्यांकन की प्रक्रिया 4 अप्रैल तक जारी रहेगी। यूपी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद है।
April 1, 2026 | 10:27 AM IST
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने 2026 की यूपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 की परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की समय सीमा बढ़ा दी है।