UPESSC Principal City Slip 2026: यूपीईएसएससी प्रिंसिपल भर्ती के लिए सिटी स्लिप जारी, 21 सितंबर को एडमिट कार्ड
Saurabh Pandey | September 15, 2026 | 12:30 PM IST | 1 min read
यूपीईएसएससी ने प्रिंसिपल भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी है। उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रिंसिपल पदों पर भर्ती के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने यूपीईएसएससी प्रिसिंपल भर्ती के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपीईएसएससी प्रिसिंपल भर्ती के लिए सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना ओटीर नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके कैप्चा कोड भरना होगा। यदि सिटी स्लिप डाउनलोड करने में आपको कोई परेशानी हो, तो कमीशन के हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं।
UPESSC Principal Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डेट
यूपीईएसएससी प्रिसिंपल भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 21 सितंबर 2026 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किए जा सकेंगे। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे अपना वैलिड एडमिट कार्ड जरूर डाउनलोड कर लें, क्योंकि बिना प्रवेश पत्र के किसी भी परिस्थिति में परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
UPESSC Principal Exam Date 2026: परीक्षा तिथि
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्राचार्य चयन परीक्षा का आयोजन 24 सितंबर 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा केवल एक पाली में सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा का केंद्र केवल लखनऊ में बनाया गया है, जहां कुल 2 केंद्रों पर यह परीक्षा संपन्न होगी।
आयोग के उप सचिव संजय कुमार सिंह के अनुसार प्राचार्य भर्ती के लिए कुल 817 आवेदन प्राप्त हुए थे। जांच के बाद इनमें से 813 उम्मीदवार पात्र पाए गए हैं। ये सभी उम्मीदवार अब लिखित परीक्षा में शामिल होंगे।
UPESSC Principal Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
यूपीईएसएससी प्राचार्य पद पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। आयोग की ओर से इस भर्ती का पाठ्यक्रम पहले ही जारी किया जा चुका है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल