Trusted Source Image

GAIL Recruitment 2027 Notification: गेल में एग्जिक्यूटिव ट्रेनी पदों पर होगी, GATE स्कोर के आधार पर होगा चयन

Saurabh Pandey | September 15, 2026 | 11:13 AM IST | 2 mins read

गेल में एग्जिक्यूटिव ट्रेनी पदों होने वाली भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन GATE स्कोर के आधार पर होगा।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए केवल GATE-2027 के मार्क्स ही मान्य हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए केवल GATE-2027 के मार्क्स ही मान्य हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : गेल इंडिया लिमिटेड ने एग्जिक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती के लिए के नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इन रिक्तों के लिए आवेदन प्रक्रिया 17 फरवरी 2027 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 18 मार्च, 2027 शाम 6 बजे तक है।

यह भर्ती उम्मीदवारों के 'ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग' (GATE) 2027 के स्कोर के आधार पर होगी। उम्मीदवारों को केवल GAIL की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा और अपना GATE-2027 रजिस्ट्रेशन नंबर बताना होगा। आवेदन का कोई दूसरा तरीका स्वीकार नहीं किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए केवल GATE-2027 के मार्क्स ही मान्य हैं। 2026 या उससे पहले के GATE मार्क्स मान्य नहीं हैं।

GAIL Recruitment 2027: आयु सीमा

सभी अधिसूचित विषयों में एग्जिक्यूटिव ट्रेनी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम आयु सीमा 18 मार्च, 2027 को 26 वर्ष तय की गई है। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों से संबंधित पात्र उम्मीदवारों को लागू नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

GAIL Executive Trainee Recruitment 2027: शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में इंजीनियरिंग में कम से कम 65% अंकों के साथ बैचलर डिग्री होनी चाहिए। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए कम से कम 60% अंकों की जरूरत है।

GAIL ET Recruitment 2027: संबंधित GATE पेपर में शामिल होना होगा

गेल एग्जिक्यूटिव ट्रेनी पद के लिए उम्मीदवारों को संबंधित GATE पेपर में शामिल होना होगा। पेपर का विवरण -

  1. एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (केमिकल) के लिए केमिकल इंजीनियरिंग (CH)
  2. एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (इंस्ट्रूमेंटेशन) के लिए इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग (IN)
  3. एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (इलेक्ट्रिकल) के लिए इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE)
  4. एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (मैकेनिकल) के लिए मैकेनिकल इंजीनियरिंग (ME)

Also read UPSSSC Recruitment 2026: यूपी में वेटेरिनरी फार्मासिस्ट के 1,308 पदों के लिए आवेदन आज से शुरू, जानें लास्ट डेट

GAIL Executive Trainee Recruitment 2027: चयन प्रक्रिया

गेल एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए GATE 2027 के मार्क्स का इस्तेमाल करेगा। उम्मीदवारों को GATE 2027 के लिए रजिस्टर करना होगा और परीक्षा में शामिल होना होगा। उन्हें उस विषय से संबंधित GATE पेपर भी चुनना होगा जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं। गेट मार्क्स और जरूरी उम्मीदवारों की संख्या के आधार पर, योग्य उम्मीदवारों को सिलेक्शन प्रोसेस के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications