Tiranga Yatra: यूपी में तिरंगा यात्रा में शामिल छात्राओं की बिगड़ी तबीयत, 25 से अधिक अस्पताल में भर्ती
Abhay Pratap Singh | August 13, 2026 | 05:30 PM IST | 1 min read
सूत्रों ने बताया कि प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिला प्रशासन की ओर से 13 अगस्त को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज परिसर से निकाली गई तिरंगा यात्रा में शामिल कई छात्राओं की तेज धूप और गर्मी के कारण तबीयत बिगड़ गई और कई लड़कियां बेहोश हो गयीं। सूत्रों ने बताया कि 25 से अधिक प्रभावित छात्राओं को महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में भर्ती कराया गया।
जिला प्रशासन के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि देवरिया में पीएमश्री जीआईसी परिसर से पूर्वाह्न करीब 11:00 बजे भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय समेत कई विद्यालयों के करीब पांच हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया और यह यात्रा सिविल लाइंस मार्ग होते हुए स्टेडियम पहुंची।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान तेज धूप और उमस के कारण रास्ते में ही कुछ छात्राओं को चक्कर आने लगा, जिसके बाद शिक्षकों ने पानी पिलाकर उन्हें सामान्य करने का प्रयास किया लेकिन स्टेडियम पहुंचने के बाद कई छात्राओं की हालत फिर बिगड़ गई और उनमें से कुछ बेहोश हो गईं।
सूत्रों ने बताया कि इसके बाद प्रशासन ने तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कराकर उन्हें मेडिकल कॉलेज भेजा। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी और मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह भी मौके पर पहुंचे और मेडिकल कॉलेज में भर्ती छात्राओं का हाल जाना।
सूत्रों के अनुसार, चिकित्सकों की निगरानी में सभी छात्राओं का उपचार किया जा रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं। इस संबंध में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि सभी छात्राएं अब ठीक हैं और उन्हें उपचार के बाद उनके घर भेजा जा रहा है।
अगली खबर
]GATE 2027 Registration: गेट रजिस्ट्रेशन की नई तिथि जारी, 27 अगस्त से करें पंजीकरण; संशोधित शेड्यूल जांचें
गेट 2027 एप्लीकेशन फॉर्म कैंडिडेट्स 30 पेपर्स में से अपनी क्वालिफाइंग डिग्री के अनुसार एक या दो पेपर्स (दो पेपर कॉम्बिनेशन में दिए गए कॉम्बिनेशन के सेट के अनुसार) के लिए भर सकते हैं।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई