UP Special TET Exam: यूपी विशेष टीईटी परीक्षा में 87.92% अभ्यर्थी शामिल, लखनऊ में फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया
Santosh Kumar | November 4, 2026 | 10:39 AM IST | 1 min read
परीक्षा की निगरानी पहली बार एआई से लैस नियंत्रण एवं कमान कक्ष के जरिए सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे कैमरों से की गई। इस दौरान लखनऊ के एक केंद्र पर किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा एक फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़ा गया।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (स्पेशल टीईटी-2026) मंगलवार को प्रदेश के छह मंडल मुख्यालयों पर सुचारू रूप से संपन्न हुई, जिसमें कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 87.92 प्रतिशत ने हिस्सा लिया। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।
परीक्षा की निगरानी पहली बार एआई से लैस नियंत्रण एवं कमान कक्ष के जरिए सभी परीक्षा केंद्रों पर लगे कैमरों से की गई। इस दौरान लखनऊ के एक केंद्र पर किसी अन्य अभ्यर्थी की जगह परीक्षा दे रहा एक फर्जी परीक्षार्थी भी पकड़ा गया।
UP Special TET Exam: परीक्षा निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई
आयोग के अध्यक्ष ने बताया कि परीक्षा प्रयागराज, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर, मेरठ और आगरा के निर्धारित केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की गई। उन्होंने बताया कि परीक्षा सभी केंद्रों पर निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
बयान में बताया गया कि परीक्षा की निगरानी के दौरान लखनऊ के स्टेशन रोड स्थित बप्पा श्री नारायण वोकेशनल इंटर कॉलेज में एक फर्जी परीक्षार्थी पकड़ा गया, जो किसी अन्य अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा दे रहा था।
उसे कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस को सौंप दिया गया। आयोग के उप सचिव संजय सिंह ने बताया कि दोनों पालियों में कुल 93,681 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। प्रथम पाली में कक्षा एक से पांच के लिए पंजीकृत 58,353 अभ्यर्थियों में से 50,666 ने परीक्षा दी।
वहीं, द्वितीय पाली में कक्षा छह से आठ के लिए पंजीकृत 48,194 अभ्यर्थियों में से 43,015 ने परीक्षा दी। कुमार ने कहा कि प्रदेश के सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी तरीके से संपन्न हुई।
अगली खबर
]RRB Group D Result 2026 LIVE: आरआरबी ग्रुप डी का रिजल्ट कब आएगा? जानें अपेक्षित तिथि, कटऑफ, स्कोरकार्ड लिंक
इस भर्ती प्रक्रिया का उद्देश्य लेवल-1 के कुल 22,195 पदों को भरना है। परीक्षा पूरे देश में 3 से 25 अगस्त तक आयोजित की गई। आंसर की 7 सितंबर को जारी की गई, और 15 से 17 सितंबर तक आपत्तियां स्वीकार की गईं। अब सबकी नजरें नतीजों पर टिकी हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार