UP Polytechnic 2025 Result: यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट क्या आज होगा जारी? जानें लेटेस्ट अपडेट, स्कोरकार्ड लिंक
Santosh Kumar | June 21, 2025 | 11:54 AM IST | 2 mins read
जीकप 2025 रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से जीकप स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद (जेईईसीयूपी) द्वारा आयोजित यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम किसी भी समय जारी किया जा सकता है। जीकप 2025 इन्फॉर्मेशन ब्रोशर के अनुसार जीकप 2025 रिजल्ट आज यानी 21 जून को जारी किया जाएगा। यूपी पॉलिटेक्निक रिजल्ट 2025 जारी होने के बाद अभ्यर्थी इसे आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर चेक कर सकेंगे।
New: JEECUP Mock Test
Also Check: Top Colleges accepting JEECUP Score
जेईईसीयूपी रिजल्ट डेट 2025 के संबंध में प्राधिकरण द्वारा कोई नया आधिकारिक अपडेट साझा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जीकप 2025 रिजल्ट निर्धारित तिथि के अनुसार यानी आज घोषित किया जा सकता है।
जीकप 2025 परीक्षा 5 जून से 13 जून 2025 के बीच आयोजित की गई। जीकप उत्तर कुंजी परीक्षा समाप्त होने के बाद 13 जून को ही जारी की जानी थी, लेकिन इसमें देरी हो गई। प्रोविजनल जेईईसीयूपी आंसर की 16 जून 2025 को जारी की गई।
UP Polytechnic Result 2025: जेईईसीयूपी रिजल्ट डेट 2025
इसके बाद जीकप 2025 आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया पूरी की गई। आंसर-की देरी से जारी होने के कारण माना जा रहा है कि रिजल्ट में भी कुछ समय लग सकता है। हालांकि, परिणाम आज भी जारी किए जा सकते हैं।
जीकप परीक्षा के माध्यम से राज्य के विभिन्न सरकारी और निजी पॉलिटेक्निक संस्थानों में डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो जीकप रिजल्ट परीक्षा के करीब 10-15 दिन बाद जारी किया जाता है।
Also read JEECUP 2025 Result Live: यूपी पॉलिटेक्निक जीकप रिजल्ट आज, डायरेक्ट लिंक @jeecup.admissions.nic.in
JEECUP 2025 Result Kab Aayega: जीकप 2025 रिजल्ट कब आएगा
अगर आज रिजल्ट जारी नहीं होता है तो जीकप 2025 रिजल्ट जून के आखिरी सप्ताह तक जारी किया जा सकता है। रिजल्ट के बाद अथॉरिटी द्वारा छात्रों के लिए जेईईसीयूपी 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
जीकप 2025 रिजल्ट जारी होने के बाद अभ्यर्थी एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से जीकप स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। जेईईसीयूपी 2025 स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का नाम, रोल नंबर, प्राप्त अंक, कुल अंक और स्टेट रैंक जैसी जानकारी होगी।
परिणाम के साथ ही जीकप 2025 कटऑफ भी ऑनलाइन जारी किया जाएगा। जेईईसीयूपी 2025 कटऑफ वह न्यूनतम रैंक होगी जिसे उम्मीदवारों को जेईईसीयूपी में भाग लेने वाले संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए प्राप्त करना होगा।
अगली खबर
]JEECUP 2025 Result: यूपी पॉलिटेक्निक का पासवर्ड कैसे करें रीसेट? कब आएगा रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट
यूपीजेईई 2025 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जीकप रिजल्ट और फाइनल आंसर की चेक कर सकेंगे। जीकप रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड याद रखना जरूरी है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’