UP Police SI Answer Key 2026: यूपी पुलिस एसआई आंसर की uppbpb.gov.in पर जारी, 26 मार्च तक चैलैंज का मौका
Saurabh Pandey | March 24, 2026 | 10:44 AM IST | 2 mins read
यूपी एसआई लिखित परीक्षा 75 जिलों में बनाए गए 1,090 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में लगभग 10 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे।
नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी एसआई उत्तर कुंजी 2026 का लिंक यूपीपीआरपीबी की आधिकारिक वेबसाइट-uppbpb.gov.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि के माध्यम से लॉगिन कर सकते हैं। इसके बाद वे सभी शिफ्टों की आंसर की के साथ अपनी रिस्पॉन्स शीट भी देख और डाउनलोड कर सकते हैं।
यूपी पुलिस एसआई आंसर की 2026 के साथ ही बोर्ड ने उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज करने का मौका भी दिया है। यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर अभ्यर्थियों को कोई आपत्ति है, तो वे 23 मार्च से 26 मार्च तक अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके बाद बोर्ड द्वारा सभी आपत्तियों की समीक्षा करेगा और फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।
अभ्यर्थी अपनी आपत्ति केवल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से ऑनलाइन ही दर्ज करा सकते हैं। इससे अलावा किसी अन्य माध्यम से भेजी गई आपत्तियों और रजिस्ट्री, डाक, ई-मेल आदि पर कोई विचार नहीं किया जाएगा
UP Police SI Answer Key 2026: आंसर की डाउनलोड प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर UP Police SI Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर / रजिस्ट्रेशन नंबर और आवश्यक विवरण दर्ज करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर यूपी एसआई उत्तर कुंजी दिखाई देगी।
- अब यूपी एसआई उत्तर कुंजी डाउनलोड करें और अपने उत्तरों का मिलान करें।
UP Police SI Exam 2025: परीक्षा कब हुई थी?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर भर्ती परीक्षा 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के सभी 4 पालियों के प्रश्न पत्रों तथा उत्तर कुंजी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी