Trusted Source Image

UPSC IFS Interview Date 2025: यूपीएससी आईएफएस इंटरव्यू शेड्यूल upsc.gov.in पर जारी, 369 कैंडिडेट होंगे शामिल

Abhay Pratap Singh | March 23, 2026 | 10:51 PM IST | 1 min read

आयोग द्वारा भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2025 के परिणाम 24 फरवरी, 2026 को घोषित किए गए थे, जिसके आधार पर साक्षात्कार के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है।

आईएफएस इंटरव्यू 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा-भत्ता दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आईएफएस इंटरव्यू 2025 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा-भत्ता दिया जाएगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने 23 मार्च को इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) एग्जाम 2025 के लिए पर्सनॉलिटी टेस्ट (इंटरव्यू) शेड्यूल जारी कर दिया है। नवीनतम अधिसूचना के अनुसार, यूपीएससी आईएफएस 2025 इंटरव्यू का आयोजन 6 अप्रैल से 15 अप्रैल, 2026 तक प्रत्येक दिन दो पालियों में किया जाएगा।

यूपीएससी आईएफएस इंटरव्यू शेड्यूल में पात्र अभ्यर्थियों के रोल नंबर, पीटी डेट और सत्र सहित अन्य विवरणों की जांच कर सकते हैं। आयोग द्वारा 24 फरवरी, 2026 को घोषित भारतीय वन सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2025 के परिणामों के आधार पर साक्षात्कार के लिए कुल 369 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, साक्षात्कार का ई-समन पत्र जल्द ही उपलब्ध करा दिया जाएगा, जिसे आयोग की वेबसाइट www.upsc.gov.in और upsconline.gov.in से डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण (साक्षात्कार) की तिथि और समय में परिवर्तन के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं किया जाएगा।

Also readUPSC CSE 2025 Advisory: यूपीएससी सीएसई में चयनित उम्मीदवारों के लिए एडवाइजरी जारी, सोशल मीडिया पोस्ट से बचें

यूपीएससी आईएफएस पर्सनॉलिटी टेस्ट 2025 के प्रथम सेशन के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 9:00 बजे और सेकेंड सेशन के लिए दोपहर 1:00 बजे है। इंटरव्यू में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को यात्रा खर्च दिया जाएगा। यह सुविधा केवल आने-जाने के लिए सेकंड/स्लीपर क्लास (मेल/एक्सप्रेस) ट्रेन के किराए तक ही सीमित रहेगी।

अन्य माध्यम या श्रेणी से यात्रा करने पर भत्ता S.R.-132 और आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार दिया जाएगा। उम्मीदवारों को आने-जाने के टिकटों की हार्ड कॉपी और भरे हुए टीए क्लेम फॉर्म जमा करने होंगे। फॉर्म यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन की वेबसाइट https://www.upsc.gov.in/forms-downloads पर उपलब्ध हैं।

UPSC IFS 2025 Interview Schedule: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके यूपीएससी आईएफएस 2025 इंटरव्यू शेड्यूल जांच सकते हैं:

  • यूपीएससी की वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘इंटरव्यू’ टैब पर क्लिक करें।
  • फिर, ‘इंटरव्यू शेड्यूल’ पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ डाउनलोड करें और कार्यक्रम जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications