Trusted Source Image

SSC JE 2025 Final Answer Key: एसएससी जूनियर इंजीनियर पेपर 1 की फाइनल आंसर की ssc.gov.in पर जारी, डाउनलोड करें

Abhay Pratap Singh | March 23, 2026 | 09:37 PM IST | 1 min read

एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

एसएससी जेई 2025 पेपर का परिणाम 6 मार्च, 2026 को घोषित किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
एसएससी जेई 2025 पेपर का परिणाम 6 मार्च, 2026 को घोषित किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 23 मार्च को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल) एग्जाम 2025 (पेपर-1) की अंतिम उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के माध्यम से एसएससी जेई फाइनल आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं।

एसएससी जूनियर इंजीनियर परीक्षा 2025 की उत्तर कुंजी डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए अंतिम उत्तर कुंजी के साथ प्रश्न पत्र सह रिस्पॉन्स शीट और प्राप्त अंकों को भी अपलोड कर दिया है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि, “डाउनलोड करने की सुविधा उम्मीदवारों के लिए 23 मार्च से 6 अप्रैल, 2026 तक की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।” इससे पहले, एसएससी ने 6 मार्च को जूनियर इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल और इलेक्ट्रिकल) परीक्षा, 2025 (पेपर-1) का परिणाम ऑनलाइन घोषित कर दिया है।

Also readSSC: एसएससी जेई, सीएचएसएल टियर 2 सिटी स्लिप, एडमिट कार्ड, परीक्षा तिथि घोषित, स्क्राइब ओटीआर अनिवार्य

आयोग ने सफल और असफल दोनों श्रेणी के अभ्यर्थियों के अंक भी अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए हैं। उम्मीदवार 23 मार्च, 2026 (शाम 6:00 बजे) से 6 अप्रैल, 2026 (शाम 6:00 बजे) तक रजिस्ट्रेशन आईडी और पासवर्ड के माध्यम से अपने अंक देख सकते हैं।

एसएससी ने कहा कि बताई गई समय सीमा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी, प्रश्न पत्र और अंक डाउनलोड के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। भविष्य में किसी भी परिस्थिति में उम्मीदवारों के अलग से किए गए अनुरोधों पर विचार नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं।

SSC Junior Engineer Final Answer Key 2025: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके कैंडिडेट एसएससी जेई फाइनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं:

  • एसएससी की वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
  • ‘जेई -फाइनल आंसर की’ लिंक पर क्लिक करें।
  • पीडीएफ में दिए गए लिंक पर विजिट करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें।
  • अंतिम उत्तर कुंजी, रिस्पॉन्स शीट और अंक जांचें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications