Abhay Pratap Singh | March 23, 2026 | 07:34 PM IST | 1 min read
सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (SET-DR) पदों पर भर्ती IDA वेतनमान [E-3] के तहत की जाएगी। इस पद के लिए वेतनमान 24,900 रुपये से 50,500 रुपये (प्री-रिवाइज्ड) निर्धारित किया गया है।

नई दिल्ली: भारत संचार निगम लिमिटेड (CBSE) ने सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी (टेलीकॉम एंड फाइनेंस) भर्ती 2026 के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि एक बार फिर बढ़ा दी है। नवीनतम नोटिस के अनुसार, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार bsnl.co.in के माध्यम से 15 अप्रैल तक बीएसएनएन एसईटी भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, बीएसएनएल सीनियर एग्जिक्यूटिव ट्रेनी भर्ती 2026 के लिए आवेदन सुधार विंडो 16 से 23 अप्रैल तक खुली रहेगी। इससे पहले, ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तिथि 31 मार्च थी, जबकि सबसे पहले उम्मीदवारों को 7 मार्च तक ही फॉर्म भरने का मौका दिया गया था। आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू है।
Also readHPBOSE LDR Test 2025-26 Result: लिमिटेड डायरेक्ट रिक्रूटमेंट टेस्ट का परिणाम जारी, डाउनलोड करें
आवेदन की आयु 7 मार्च, 2026 तक 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों नियमानुसार आयु-सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ ओबीसी/ ईडब्ल्यूएस को 2,500 रुपये और एससी/ एसटी/ पीएच को 1,250 रुपये का भुगतान करना होगा।
इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 120 पदों को भरा जाएगा, जिसमें टेलीकॉम के 95 और फाइनेंस के 25 पद शामिल हैं। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण चरण शामिल है। अधिक जानकारी के लिए बीएसएनएल करियर्स पोर्टल bsnl.co.in/aboutus/careers पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार बीएसएनएल एसईटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं: