Trusted Source Image

CG Vyapam Answer Key 2026: सहायक मानचित्रकार उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का कल आखिरी मौका, शुल्क जानें

Abhay Pratap Singh | March 23, 2026 | 06:18 PM IST | 1 min read

सीजी व्यापम असिस्टेंट कार्टोग्राफर परीक्षा की आंसर की की सहायता से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं।

आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
आपत्ति शुल्क के रूप में प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान करना होगा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) की ओर से सहायक मानचित्रकार (सिविल) परीक्षा (WRAD 25) की मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्तियां दर्ज कराने की विंडो कल बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अंतिम तिथि 24 मार्च (दोपहर 3:00 बजे) तक चुनौतियां उठा सकते हैं।

सीजी व्यापम असिस्टेंट कार्टोग्राफर आंसर की ऑब्जेक्शन विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे विवरण की आवश्यकता है। उम्मीदवारों द्वारा समय-सीमा के भीतर उठाई गई आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित किया जाएगा।

उम्मीदवारों को चुनौती दर्ज कराने के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये शुल्क का ऑनलाइन माध्यम में भुगतान करना होगा। बिना शुल्क भुगतान के आपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया पूरी नहीं होगी। साथ ही, बिना प्रमाण के दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। डाक एवं स्वयं उपस्थित होकर उठाई गई दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

Also readCG Vyapam Result 2025: सीजी व्यापम रिजल्ट मैकेनिक सहित विभिन्न ग्रेड-3 पदों के लिए जारी, डाउनलोड लिंक जानें

आपत्ति दर्ज कराने की विस्तृत प्रक्रिया का मेनुअल दावा-आपत्ति पोर्टल में दिया गया है। सीजी असिस्टेंट कार्टोग्राफर मॉडल आंसर की 19 मार्च को जारी की गई थी और इसी दिन आपत्ति विंडो लिंक भी सक्रिय कर दिया गया था।

छत्तीसगढ़ सहायक मानचित्रकार भर्ती परीक्षा 19 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को नियमित रूप से छत्तीसगढ़ परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

CG Vyapam Assistant Cartographer Answer Key 2026: आपत्ति कैसे दर्ज करें?

उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके सीजी व्यापम मॉडल आंसर की पर चुनौती दर्ज कर सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, दावा-आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
  • ‘सहायक मानचित्रकार (सिविल)’ -अप्लाई आपत्ति लिंक पर क्लिक करें।
  • क्रेडेंशियल की सहायता से आपत्ति विंडो लॉगिन करें।
  • प्रश्न का चयन करें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा करें।
  • सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications