Trusted Source Image

CG Vyapam Result 2025: सीजी व्यापम रिजल्ट मैकेनिक सहित विभिन्न ग्रेड-3 पदों के लिए जारी, डाउनलोड लिंक जानें

Abhay Pratap Singh | March 21, 2026 | 01:19 PM IST | 1 min read

सीजी व्यापम मैकेनिक रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

सीजी व्यापम एमएलआईआई 2025 परीक्षा 8 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
सीजी व्यापम एमएलआईआई 2025 परीक्षा 8 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने मैकेनिक कम इलेक्ट्रीशियन, मैकेनिक, ओवरसियर, सेक्शन होल्डर, कलर स्कैनर ऑपरेटर, मल्टीकलर प्रिंटिंग मशीन ऑपरेटर और असिस्टेंट सेक्शन होल्डर सहित विभिन्न ग्रुप-3 पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा (MLII25) का परिणाम जारी कर दिया है। कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट जांच सकते हैं।

सीजी व्यापम मैकेनिक रिजल्ट 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। परीक्षा मंडल ने मैकेनिक सहित विभिन्न ग्रेड-3 पदों के लिए परिणाम जारी करने के साथ ही पोर्टल पर अंतिम उत्तर कुंजी और स्कोर लिस्ट की पीडीएफ अपलोड कर दी है।

आधिकारिक नोटिस में कहा गया कि भर्ती परीक्षा के मॉडल उत्तर पर प्राप्त दावा-आपत्तियों का विषय विशेषज्ञों द्वारा निराकरण के आधार पर अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई। इसके बाद, 20 मार्च, 2026 को व्यापम की वेबसाइट पर उक्त भर्ती परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी तथा परिणाम घोषित किया गया है।

Also readCG Vyapam Result: सीजी व्यापम रिजल्ट सब इंजीनियर और डीटीपी ऑपरेटर परीक्षा के लिए जारी, फाइनल आंसर की जांचें

व्यापम की वेबसाइट पर सभी परीक्षार्थियों का परीक्षा परिणाम उपलब्ध है। अभ्यर्थी स्वयं के प्रोफाइल में लॉगिन कर अपना परिणाम देख सकते हैं। एमएलआईआई 2025 भर्ती परीक्षा के स्कोर लिस्ट पदों के लिए अलग-अलग पीडीएफ में उपलब्ध है, जिसमें कैंडिडेट नाम, रोल नंबर, कुल अंक और जन्म तिथि सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

सीजी व्यापम एमएलआईआई 2025 लिखित परीक्षा 8 मार्च, 2026 को आयोजित की गई थी। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल https://vyapamcg.cgstate.gov.in/Post?PostID=RESULT पर विजिट करने की सलाह दी गई है।

MLII 2025 Recruitment Exam: परिणाम डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एमएलआईआई 2025 परीक्षा का परिणाम जांच सकते हैं:

  • सीजी व्यापम की वेबसाइट vyapamcg.cgstate.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध, ‘परिणाम’ टैब पर क्लिक करें।
  • अब, रिजल्ट विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • परीक्षा परिणाम जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंट लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications