Trusted Source Image

Delhi School News: एमसीडी के स्कूलों में लगे 21 प्रतिशत से अधिक सीसीटीवी कैमरे खराब - रिपोर्ट

Press Trust of India | March 21, 2026 | 11:44 AM IST | 1 min read

शाहदरा उत्तर जोन में सबसे अधिक कैमरे खराब पाए गए, जहां 242 में से केवल 39 कैमरे ही चालू हैं।

शाहदरा उत्तर जोन में सबसे अधिक कैमरे खराब पाए गए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
शाहदरा उत्तर जोन में सबसे अधिक कैमरे खराब पाए गए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम (MCD) के स्कूलों में लगे करीब 21 प्रतिशत सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, एमसीडी के 12 जोन में कुल 3,202 कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें से 682 कैमरे काम नहीं कर रहे हैं, जो कुल नेटवर्क का लगभग 21.3 प्रतिशत है।

शाहदरा उत्तर जोन में सबसे अधिक कैमरे खराब पाए गए, जहां 242 में से केवल 39 कैमरे ही चालू हैं। वहीं शाहदरा दक्षिण जोन में केवल एक सीसीटीवी कैमरा है और वह चालू नहीं है। मध्य जोन में लगे 987 कैमरों में से 700 काम कर रहे हैं, जबकि 287 खराब हैं।

सिटी एसपी जोन में सभी 21 कैमरे चालू हैं, जबकि सिविल लाइंस क्षेत्र में 13 में से केवल चार कैमरे ही काम कर रहे हैं। करोल बाग जोन में 148 में से 99 कैमरे काम कर रहे हैं और 49 खराब हैं। केशव पुरम में 139 में से 129 कैमरे कार्यरत हैं, जबकि नरेला में 104 में से 82 कैमरे काम कर रहे हैं और 22 खराब हैं।

Also readDelhi School News: दिल्ली के 5,556 स्कूलों में 44.9 लाख छात्र अध्ययनरत, पर्याप्त नहीं स्कूल भवन - रिपोर्ट

नजफगढ़ जोन में सबसे अधिक 1,164 कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें से 1,119 काम कर रहे हैं। रोहिणी में 153 में से 111 कैमरे चालू हैं और 42 खराब हैं। दक्षिण जोन में 115 में से 104 कैमरे कार्यरत हैं, जबकि पश्चिम जोन में 115 में से 111 कैमरे चालू हैं और चार खराब हैं।

अधिकारियों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए सभी खराब कैमरों के लिए वार्षिक रखरखाव अनुबंध (एएमसी) किया जाएगा, जिसे इस वर्ष के बजट में शामिल किया गया है। यह आंकड़े दिसंबर 2023 में एमसीडी द्वारा 786 स्कूलों में 10,786 सीसीटीवी कैमरे लगाने की घोषणा के दो साल से अधिक समय बाद सामने आए हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications