Abhay Pratap Singh | March 21, 2026 | 11:11 AM IST | 2 mins read
उम्मीदवारों को आरआरबी पैरामेडिकल प्रोविजनल आंसर की पर सावधानीपूर्वक समीक्षा करने और समय सीमा से पहले आपत्तियां दर्ज करने की सलाह दी गई है।

नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने आज सीईएन संख्या 03/2025 के तहत आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जाकर आरआरबी पैरामेडिकल प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
आरआरबी पैरामेडिकल उत्तर कुंजी 2026 डाउनलोड करने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और डेट ऑफ बर्थ जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को उत्तर कुंजी पर निर्धारित समय-सीमा के भीतर चुनौतियां दर्ज कराने का मौका भी दिया गया है। आरआरबी पैरामेडिकल आंसर की आपत्ति विंडो 29 मार्च तक खुली रहेगी।
उम्मीदवारों को प्रत्येक आपत्ति के लिए प्रति प्रश्न 50 रुपये का भुगतान ऑनलाइन माध्यम में करना होगा। अंतिम तिथि व समय के बाद आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी। समीक्षा के बाद यदि आपत्तियां सही पाई जाती हैं, तो बैंक शुल्क की कटौती के बाद अभ्यर्थी को ऑब्जेक्शन फीस वापस कर दी जाएगी।
उम्मीदवारों को अपने उत्तरों की सावधानीपूर्वक समीक्षा करने और समय सीमा से पहले आपत्तियां दर्ज करने की सलाह दी गई है। आपत्ति दर्ज करने की डायरेक्ट लिंक https://rrb.digialm.com//EForms/configuredHtml/33128/98076/login.html है।
Also readRRB Technician Answer Key 2026: आरआरबी टेक्नीशियन ग्रेड 3 आंसर की जारी, 27 मार्च तक आपत्ति का मौका
आरआरबी पैरामेडिकल परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में 11 से 13 मार्च तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार उत्तर कुंजी की सहायता से संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं। अंकन योजना के अनुसार, प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाएगा, जबकि गलत उत्तर के लिए एक तिहाई अंक काटा जाएगा।
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “सीबीटी में शामिल हुए उम्मीदवारों के प्रश्न पत्र, उनके द्वारा दिए गए उत्तर और उत्तर कुंजी देखने की सुविधा के लिए लिंक आरआरबी की वेबसाइटों पर उपलब्ध है। आपत्ति विंडो लिंक 21 मार्च से 29 मार्च, 2026 को सुबह 10:00 बजे तक सक्रिय रहेगी।”
निम्नलिखित चरणों का पालन करके आंसर की जांच और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं: