Abhay Pratap Singh | March 21, 2026 | 10:27 AM IST | 1 min read
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा शुरू की गई यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020, डिजिटल इंडिया एवं स्किल इंडिया के अनुरूप है।

नोएडा: राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान (NIOS) और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) ने डिजिटल साक्षरता, कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं।
इस अवसर पर एनआईओएस के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश मिश्र, सचिव कर्नल शकील अहमद, नाइलिट के महानिदेशक डॉक्टर मदन मोहन त्रिपाठी तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव श्री एस. कृष्णन (आईएएस) उपस्थित रहे।
एनआईओएस और नाइलिट द्वारा किए गए इस समझौते का उद्देश्य शिक्षार्थियों के लिए आईसीटी एवं उभरती प्रौद्योगिकी आधारित शिक्षा को सुलभ बनाना, उद्योग-उन्मुख कौशलों को बढ़ावा देना तथा रोजगार के अवसरों में वृद्धि करना है।
इस सहयोग के माध्यम से नाइलिट द्वारा पाठ्यक्रम विकास, प्रशिक्षण, प्रमाणन एवं तकनीकी सहयोग प्रदान किया जाएगा, जबकि एनआईओएस अपने व्यापक अध्ययन केन्द्रों एवं शिक्षार्थी नेटवर्क के माध्यम से कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करेगा।
राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान और राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान द्वारा शुरू की गई यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020, डिजिटल इंडिया एवं स्किल इंडिया के अनुरूप है तथा देश में समावेशी एवं लचीली शिक्षा प्रणाली को सशक्त बनाएगी।
योग्य उम्मीदवार अब आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर अपने यूपी पीसीएस हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा 29 मार्च से शुरू होने वाली है और 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएगी।
Santosh Kumar